टूटते रिश्तों के दौर में, मजबूत बॉन्डिंग के लिए दोस्ती, शारीरिक जुड़ाव और सम्मान बेहद जरूरी। जानें कैसे ये तीन चीजें रिश्ते को बनाए रखेंगी जवां।
थोड़ा बहुत नोक-झोंक प्यार में चलता है, ये रिश्ते को खराब नहीं बल्कि मजबूत बनाता है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर हर दिन किसी न किसी के रिश्ते टूटने की खबर आ रही है। ऐसे में कहीं आपको भी अपने रिलेशनशिप के टूटने का डर है, या लगता है कहीं आपका भी रिलेशन ब्रेक न हो तो आप अपने पार्टनर के साथ बैठें और इन तीन जरूरी चीजों के बारे में बात करें। मरिसा पीयर का मानना है कि जब इन तीन चीजों - दोस्ती, शारीरिक जुड़ाव और सम्मान - का तालमेल होता है, तो रिश्ता मजबूत, स्वस्थ और सालों-साल जवां बना रहता है। इन गुणों को अपनाकर आप अपने रिश्ते को बेहतर और अधिक प्यार भरा बना सकते हैं।
सक्सेसफुल रिलेशनशिप में जरूर हो ये 3 चीजें
1. बेस्टफ्रेंड कैमेस्ट्री (Best Friend Chemistry)
किसी भी सफल रिश्ते की नींव एक मजबूत दोस्ती पर टिकी होती है।
जब आप अपने पार्टनर को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं, तो आप उनके साथ खुलकर बात कर सकते हैं, अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं और बिना जजमेंट के एक-दूसरे को समझ सकते हैं।
बेस्टफ्रेंड कैमेस्ट्री आपको हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ निभाने में मदद करती है, चाहे हालात कैसे भी हों।
यह रिश्ता विश्वास, ईमानदारी और समझदारी पर टिका होता है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.