
Relationship Sotry: ब्रिटेन के कैम्ब्रिशायर में रहने वाले कपल अपने रिश्ते को मजबूत रखने के लिए कुछ ऐसा करते हैं, जो हमारे समाज को नागवार गुजर सकती है। नैतिकरूप से देखें तो यह बिल्कुल गलत है, लेकिन यह कपल ऐसा नहीं मानते हैं। जो ग्रे और उनकी पार्टनर मैट आम कपल्स से अलग हैं। चार बच्चों की जिम्मेदारी निभाते हुए भी दोनों ने अपने रिश्ते को एक अलग दिशा दी है, ओपन रिलेशनशिप। उनका दावा है कि एक-दूसरे को आजादी देने से उनका भरोसा और प्यार पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है।
पूर्व सैनिक रह चुके मैट द मिरर से बातचीत में बताते हैं, कि पिछले रिश्ते में लड़की ने उन्हें धोखा दिया था। इसी वजह से उन्होंने दूसरे रिश्ते में आते ही साफ कर दिया था कि उनके बीच पारदर्शिता और ईमानदारी रहेगी। वो इसी बुनियाद पर अपना रिश्ता चाहते हैं। मैट ने जो को प्रपोज करने के साथ कहा था कि अगर वो किसी और से मिलना चाहे, तो मिल सकती है, लेकिन उन्हें इसके बारे में जरूर बताए। दोनों आपसी सहमति से अपने रिश्ते को ओपन बना लिया।
जो का कहना है कि यह उनके जीवन का सबसे संतोषजनक रिश्ता है। उनके अनुसार, जब रिश्ते में छिपाने जैसा कुछ नहीं होता, तो धोखे, झूठ और शक की कोई जगह नहीं बचती। दोनों साथ में क्लब और इवेंट्स में जाते हैं और किसी भी फैसले से पहले एक-दूसरे से खुलकर बात करते हैं। मैट से ओपन रिश्ता रखने की आजादी मिलने के कुछ दिन बाद जो ने भी मैट को कहा कि वो भी किसी दूसरी लड़की से मिल सकते हैं, शर्त वही कि वो भी उसके बारे में सबकुछ बताए।
शुरुआत में उन्होंने कुछ सख्त नियम बनाए थे, जैसे किसी और को किस न करना। लेकिन समय के साथ जब भरोसा और समझ बढ़ी, तो ये सीमाएं भी बदलीं। अब उनका मुख्य नियम है, दोनों की सहमति, सुरक्षा का ध्यान और पूरी पारदर्शिता।
इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: बॉयफ्रेंड के बर्थडे कार्ड में छिपा था बड़ा राज, पढ़ते ही गर्लफ्रेंड रह गई सन्न
हालांकि इस जीवनशैली को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी। कई लोगों ने उनके प्यार पर सवाल उठाए। लेकिन जो और मैट का कहना है कि उन्हें बाहरी राय से फर्क नहीं पड़ता। उनके लिए सबसे अहम है कि वे एक-दूसरे के साथ खुश और ईमानदार हैं। वे मानते हैं कि कभी-कभी जलन की भावना आ सकती है, लेकिन खुली बातचीत हर समस्या का हल है। “कम्युनिकेशन ही कुंजी है,” ज़ो कहती हैं। उनका मानना है कि ओपन रिलेशनशिप ने उनके रिश्ते को कमजोर नहीं, बल्कि और ज्यादा मजबूत बनाया है। पारदर्शिता, भरोसा और आपसी समझ यही उनकी खुशहाल जिंदगी का असली राज है।
और पढ़ें: Wife vs In-laws: बीवी-मां और बाप के झगड़े में फंसे पति के सामने आ गया खतरनाक मोड़!
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.