स्लीप डिवोर्स: क्या अलग सोना है रिश्तों का नया ट्रेंड?

पति-पत्नी के बीच बढ़ रहा है स्लीप डिवोर्स का चलन, जानें इसके फायदे और नुकसान। क्या खर्राटे और अलग सोने की आदतें रिश्तों में दरार डाल रही हैं या फिर ये बेहतर नींद और खुशहाल रिश्ते का राज़ है?

Nitu Kumari | Published : Oct 11, 2024 4:24 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. पति-पत्नी का रिश्ता तन और मन दोनों का होता है। शादी के बाद दोनों एक ही बेड शेयर करते हैं। लेकिन अब इसमें भी बदलाव नजर आने लगे है। पति-पत्नी साथ सोने की बजाय अप अलग-अलग बिस्तर पर सोने लगे हैं। इसका नाम दिया गया है स्लीप डिवोर्स। अगर आप सोच रहे हैं कि कपल के बीच तनाव होगा इसलिए दोनों अलग सोते हैं। तो आप गलत हैं, स्लीप डिवोर्स के कई कारण सामने आ रहे हैं। इसके कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी है। इसके बारे में चर्चा हम आगे करेंगे।

स्लीप डिसोर्स का मतलब शादी को खत्म करना नहीं है। बल्कि सोने के पैटर्न में बदलाव करने से जुड़ा है। साइकोलॉजी टुडे की एक रिसर्च की मानें तो 25-40 प्रतिशत कपल खर्राटे की वजह से अलग-अलग सोना पसंद करते हैं। इसके अलावा और भी कई कारण हैं। जैसे अगर एक पार्टनर जल्दी सोता है और दूसरा देर रात तक जागता है तो दोनों की नींद में दिक्कत हो सकती है। इसलिए वो अलग-अलग कमरे में सोते हैं। फैलकर सोना है, जी हां कुछ लोगों की आदत होती है कि उन्हें बिस्तर पर फैलकर सोना होता है। इसलिए भी वो बेड शेयर नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा एक कारण कमरे का तापमान भी है। एक पार्टनर ठंडा कमरा पसंद करता हो, जबकि दूसरा गर्म कमरा, तो स्लीप डिवोर्स से इस समस्या का हल निकलता है। इसके अलावा यदि किसी को अनिद्रा है, तो अलग सोने से उनका नींद का पैटर्न सुधार सकता है।

Latest Videos

स्लीप डिवोर्स के फायदे

स्लीप डिवोर्स के कई फायदे भी होते हैं। जैसे दोनों पार्टनर्स को एक सुकून वाली और शांत नींद मिलती है। अच्छी नींद से तनाव कम होता है। रिश्ते में बेहतर संवाद और समझदारी बढ़ सकती है क्योंकि दोनों पार्टनर्स आराम महसूस करते हैं। इससे पूरे दिन एनर्जी भी इनकी बनी रहती है।

क्या इससे रोमांटिक लाइफ खत्म हो रही है?

कुछ लोग मानते हैं कि स्लीप डिवोर्स से रोमांटिक लाइफ खराब हो जाती है। पति-पत्नी के बीच बेड टाइम कम होने से उनके अंदर का इमोशन भी कम होने लगा है। हालांकि कुछ लोगों का कहना अलग ही है। उनका कहना है कि शारीरिक रिश्ता बनाने के बाद कपल अलग-अलग सोने चले जाते हैं। इससे उन्हें नींद अच्छी मिलती है। जब दोनों साथी बेहतर नींद लेते हैं, तो वे मानसिक रूप से स्वस्थ और खुश महसूस करते हैं, जिससे उनके बीच का रोमांटिक कनेक्शन भी बेहतर हो सकता है।

क्या सेक्शुअल परफॉर्मेंस गिल्ट भी होती है स्लीप डिवोर्स का कारण

स्लीप डिवोर्स के पीछे की एक वजह सेक्शुअल परफॉर्मेंस भी होता है। साथी को संतुष्ट नहीं कर पाने की वजह से पार्टनर अलग सोना पसंद करने लगात है। असेक्शुल स्वभाव की महिलाएं और बेड पर कमतर प्रदर्शन करने वाले पुरुष इस तरह के चलन का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि ऐसे मामले में रिश्ते खराब जरूर होने लगते हैं।

और पढ़ें:

पति का चल रहा अफेयर, तो पत्नी को करना चाहिए ये 8 काम

जुड़वा बहनों को चाहिए एक ही बॉयफ्रेंड, पढ़ें इनकी अनोखी लव स्टोरी

 

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा हार के बाद शांत नहीं बैठी कांग्रेस, लिया एक बड़ा फैसला । Haryana Election Result
Ratan Tata से कितनी अलग Noel Tata की स्टाइल, क्या चीज बिल्कुल भी नहीं है पसंद
Ratan Tata के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कौन-कौन दिग्गज
गिद्धों को नहीं दिया शव फिर कैसे हुआ Ratan Tata का अंतिम संस्कार
Ratan Tata को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे मुकेश औऱ नीता अंबानी #Shorts