एक पति ने वीडियो में अपनी पत्नी को किराए पर देने का ऐलान किया, क्योंकि वह उसके खर्चे नहीं उठा सकता। यह वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर भारी बहस और गुस्सा भड़क गया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने बवाल मचा दिया है. इसमें एक पति अपनी ही पत्नी को किराए पर देने की बात कर रहा है. उसका कहना है कि वह अपनी पत्नी के खर्चे नहीं उठा पा रहा है, इसलिए उसे किराए पर दे रहा है. यह वीडियो रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिस पर जमकर बहस हो रही है. यह बात सच है कि आजकल महंगाई आसमान छू रही है और घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है. लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि कोई अपनी पत्नी को ही किराए पर चढ़ा दे. पत्नी कोई चीज नहीं है जिसे किराए पर दिया जा सके, वह एक जीती-जागती इंसान है. लेकिन यहां एक शख्स खुलेआम कह रहा है कि वह पत्नी के खर्चे नहीं उठा सकता, इसलिए उसे किराए पर दे रहा है.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सारे वादों और रिश्तों की इस शख्स ने उड़ा दी धज्जियां

हां, आपने बड़े शहरों में कुछ अमीर लोगों के बीच 'वाइफ स्वैपिंग' यानी पत्नियों की अदला-बदली जैसे ट्रेंड्स के बारे में सुना होगा. कुछ लोग अपनी सेक्स लाइफ में कुछ नया करने के लिए ऐसा करते हैं. लेकिन भारत में ये चीजें आम नहीं हैं और समाज इन्हें स्वीकार नहीं करता. हमारे यहां तो शादी को जन्म-जन्म का बंधन माना जाता है. सात फेरे लेते वक्त पति-पत्नी धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष, हर कदम पर साथ निभाने का वादा करते हैं. लेकिन इस शख्स ने तो सारे वादों और रिश्तों की धज्जियां उड़ा दी हैं.

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, "यह पति नहीं, दलाल है." एक और ने लिखा, "फोटो भेजो, डील पक्की करते हैं." एक यूजर ने लिखा, "यह कैसी संस्कृति है? कहते हैं पल्लू से चेहरा ढककर इज्जत बचानी चाहिए, और यहां यह उसे किराए पर दे रहा है." एक अन्य ने प्रतिक्रिया दी, "घोर कलयुग है, कुछ भी हो सकता है." एक यूजर ने सलाह दी, “शायद वह खुद को किराए पर दे रहा होगा. ऐसी हालत में पत्नी को उसे छोड़ देना चाहिए या घर से बाहर निकाल देना चाहिए.” इस वीडियो के बारे में आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताएं.

View post on Instagram