
रिलेशनशिप में हर इंसान का नेचर और बिहेवियर अलग होता है, जो चीजें शायद आपके लिए नॉर्मल हो वो पार्टनर के लिए नहीं। आजकल सोशल मीडिया पर ये जंग छिड़ी रहती है कि रिश्ते में लड़कियों को संभालना मुश्किल हो जाता है। लड़के अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं, गर्ल्स आखिर पसंद क्या करती हैं। इससे जुड़ा हुआ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का डायलॉग भी है, जिसमें वो कहते हैं- "आखिर औरत को चाहिए क्या ?" आज मनोवैज्ञानिक तौर पर जानने की कोशिश करते हैं कि महिलाओं को पार्टनर से किन चीजों की उम्मीद सबसे ज्यादा होती है।
कोई कितना मजबूत क्यों ना हो उसे प्यार चाहिए होता है। पार्टनर के साथ भी रिश्ता ऐसा ही होता है, जहां महिलाओं साथी से प्यार और परवाह करने की अपेक्षा रखती हैं।
पत्नी ऑफिस से आ रही है तो आप सिंपल सा दरवाजा खोलकर उन्हें गले लगा सकते हैं। ये छोटी-छोटी चीजें रिश्ते को मजबूत बनाने के साथ उन्हें सुरक्षित महसूस कराती हैं।
Physical Intimacy से ज्यादा महिलाओं के लिए इमोशनल अटैचमेंट जरूरी होता है। उन्हें बातें शेयर करना, खुलकर बात करना पसंद है, आप भी पार्टनर के साथ इसे ट्राई करें।
ये भी पढ़ें- Adah Sharma को चाहिए एक ऐसा पति जिसमें हो ये 3 गुण, 3rd क्वालिटी हैरान कर देगी
रिश्तों में Communication Gap बढ़ते ही रिश्ता बिखरने लगता है। ऐसे में ऑफिस से आने के बाद या फिर सोने से पहले एक रूटीन बनाएं और पार्टनर के साथ दिनभर क्या हुआ, सारी चीजें शेयर करें। ये ट्रांसपेरेंसी लाने के साथ इमोशनल अटैचमेंट भी देता है।
घर का काम केवल पत्नी की जिम्मेदारी नहीं है। आप भी हाउस होल्ड वर्क में हाथ बंटा सकते हैं। अगर वह खाना बना रही हैं तो आप क्लीनिंग या फिर लॉन्ड्री जैसे काम करें। ऐसा करने से काम बोझ नहीं लगता और ये किसी एक की जिम्मेदारी बनकर नहीं रह जाता है।
रिश्ता खराब करने में EGO का सबसे बड़ा रोल होता है। इसलिए अगर पार्टनर आपसे ज्यादा कमा रही है तो इनसिक्योर होने की बजाय पत्नी को सपोर्ट करें। उन्हें करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। उनके अंदर के टैलेंट को पहचाने और कदम से कदम मिलाकर चलें।
ये भी पढ़ें- Relationship Communication Tips: जब पार्टनर बात करना बंद कर दें, तो क्या करें?
रिलेशन में एक्साइटमेंट तभी आती है, जब नई चीजें ट्राई करें। बीवी के साथ शॉपिंग पर जाएं, ट्रिप प्लान करें। सरप्राइज देते हुए डेट भी प्लान की जा सकती है। ऐसे छोटे-छोटे तोहफे लड़कियों को अक्सर पसंद आते हैं।
कुल मिलाकर, लड़कियां ऐसे रिश्ता पसंद करती हैं जिसमें प्यार, बातचीत, भरोसे, इमोशनल कनेक्शन के साथ सम्मान हो।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.