
Why do men love long hair on women:ये रेशमी जुल्फे ये शरबती आंखे...इन्हें देखकर जी रहे हैं सभी, जी हां रेशमी और लंबी जुल्फों वाली लड़कियों के प्रति मुंडे ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं। अब छोटे बालों वाली लड़कियां निराश ना हो, लंबे बालों वाली लड़कियों के प्रति आकर्षण सिर्फ खूबसूरती की वजह से नहीं होती है। बल्कि इसके पीछे साइंस, मनोविज्ञान और इतिहास भी जुड़ा है। इस आर्टिकल में जानेंगे कि आखिर क्यों पुरुष को लंबे वाली वाली महिलाएं अधिक पसंद आती हैं।
एक अध्ययन के अनुसार, लंबे बाल लड़कियों को ज्यादा अट्रैक्टिव और यंग दिखाते हैं। स्कैंडिनेवियाई जर्नल ऑफ साइकोलॉजी में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन महिलाओं के बाल गर्दन और कंधों से नीचे तक आते हैं, उन्हें अधिक सुंदर और हेल्दी माना जाता है। वहीं, टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष लंबे बालों को अच्छे स्वास्थ्य और बेहतरीन जीन का प्रतीक मानते हैं।
ऐतिहासिक रूप से, महिलाओं के लंबे और स्वस्थ बालों को अच्छी सेहत और फर्टिलिटी क्षमता से जोड़ा गया है। लंबे बाल इस बात का संकेत देते हैं कि महिला का पोषण अच्छा है और वह हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती है। साइंस के नजरिए से भी एस्ट्रोजन हार्मोन महिलाओं के बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है, जिससे उनके बाल घने और मजबूत होते हैं। यही कारण है कि पुरुष इसे स्वाभाविक रूप से खूबसूरत और आकर्षक मानते हैं।
कई संस्कृतियों में लंबे बालों को महिलाओं की सुंदरता और नारीत्व का प्रतीक माना गया है। भारतीय संस्कृति में भी लंबे बालों को पारंपरिक सुंदरता का हिस्सा माना जाता है। फिल्मों, किताबों और कला में अक्सर लंबी जुल्फों वाली महिलाओं को आदर्श और आकर्षक दिखाया जाता है, जिससे यह धारणा और मजबूत हो जाती है।
इसे भी पढ़ें:गर्मी में नया कूलर खरीदने की जरूरत नहीं, ऐसे करें सर्विसिंग और पाएं जबरदस्त ठंडक
मनोविज्ञान के अनुसार, लंबे बालों को अक्सर सेक्सुअल अट्रैक्शन से जोड़ा जाता है। बालों को लहराना या फ्लर्टिंग के दौरान उनका इस्तेमाल करना एक आम बात है। तभी तो जब अपनी प्रेमिका के पास प्रेमी बैठता है तो उसकी जुल्फों से खेलता है।
और पढ़ें:Parenting Advice: एग्जाम के अंतिम समय बच्चे को पढ़ने के लिए नहीं करें फोर्स, पड़ सकता है उल्टा दांव
अब जब आपको पता चल गया है कि लंबे बाल को देखकर लड़के प्रभावित होते हैं तो क्यों ना छोटे बालों को लंबा करने की प्रक्रिया शुरू कर दें। वैसे बाल छोटे रखना है या फिर लंबा यह लड़की के अपने च्वाइंस पर होना चाहिए।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.