सुहागरात के 2 दिन बाद से पत्नी को पॉर्न वीडियो दिखाने लगा पति, कहता- इसी तरह रिएक्ट करो...

Published : Jul 05, 2023, 02:37 PM ISTUpdated : Jul 06, 2023, 02:33 PM IST
woman-sad

सार

शादी के तीन दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन का सपना टूट गया, जब उसके पति ने पोर्न वीडियो देखने के लिए दबाव बनाया। नहीं देखने पर वो उसे फिजिकल टॉर्चर करने लगा। जिसके बाद महिला थाने पहुंचकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।

रिलेशनशिप डेस्क.शादी के बाद लड़कियां हजारों सपने लेकर पिया के घर पहुंचती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ससुरालवालों के हाथों उनके सपनों को कुचल दिया जाता है। कई बार तो जिसका हाथ थामा होता है वहीं दुश्मन बन जाता है। दिल्ली शाहदरा में रहने वाली एक महिला अपने पति के खिलाफ थाने पहुंच गई। उसने बताया कि कैसे उसका पति शादी के तीसरे दिन से ही उसे फिजिकल टॉर्चर कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पति पोर्न एडिक्ट है और करता है जबरदस्ती

शाहदरा के रोहतास नगर में रहने वाली 30 साल की महिला ने बताया कि उसका पति पोर्न एडिक्ट है। शादी के दो दिन तक तो वो ठीक रहा। लेकिन तीसरे दिन जब उसने मेरे सामने पोर्न वीडियो रख दिया तो मैं अंदर से हिल गई। उसने मुझे पोर्न देखने के लिए मजबूर किया। नहीं देखने पर जबरदस्ती करता था। इतना ही नहीं वो मेरे शरीर को अपनी पसंदीदा पोर्न स्टार की तरह बनाने के लिए दबाव डालने लगा था। लगातार वो फिजिकली टॉर्चर करता था।

पुलिस ने दर्ज किया पति के खिलाफ मामला

पीड़िता ने अपने ससुरालवालों पर भी दहेज मांगने और मानसिक शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दिल्ली के शाहदरा पुलिस स्टेशन में महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आईपीसी और दहेज निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आईपीसी की धारा 498 A(किसी महिला का पति या ससुरालवाले उसके साथ क्रूरता करता है), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 34 (सामान्य इरादा) और दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत केस बनाया गया है।

ऐसे पति से कैसे बचें

वाकई एक लड़की को यह नहीं पता होता है कि शादी के बाद उसकी जिंदगी कैसी होने वाली है। जिसका हाथ उसने हजारों सपने के साथ थामा है वो फरिश्ता होगा या फिर शैतान उसे उसके घर में कदम रखने पर पता चलता है। पीड़िता ने जो कदम उठा है वो बिल्कुल सही किया है। अगर बात करने से बात नहीं बनती तो फिर एक सख्त कदम उठाना जरूरी हो जाता है। 

और पढ़ें:

हर दिन 10-15 पाउच गुटखे का सेवन करती थी प्रेग्नेंट महिला, पैदा हुए बच्चे को देख डॉक्टर भी रह गए दंग

22 साल के PUBG खेलने वाले लड़के से हुआ पाकिस्तान महिला को प्यार, 4 बच्चों को साथ लेकर पहुंची भारत

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!