
रिलेशनशिप डेस्क. सात फेरे लिए थे उसने देला से लेकिन दिल उसके भाई से लगाई थी। सीता का नाम कलंकित करने का काम इस महिला ने किया। एक पत्नी के खतरनाक साजिश का पर्दाफाश उदयपुर की पुलिस ने किया। 35 साल के देला राम की हत्या का जब पूरा सच सामने आया तो हर कोई दंग रह गया। एक औरत जिसे दिल से कोमल कहा जाता है वो किस तरह हैवान बन सकती है। आइए रिश्तों से भरोसा को हिला देने वाले वारदात की पूरी कहानी सुनाते हैं।
यह घटना लसाडिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां देला नामक के शख्स की हत्या कर दी गई। उसका शव लालपुरा वन नाके के पास मिला था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।इस जघन्य हत्या के पीछे जो कहानी सामने आई, वह रिश्तों में दरार और अवैध संबंधों का भयावह परिणाम है। पुलिस जांच के अनुसार देला की पत्नी सीता और उसके भाई लालूराम के बीच अवैध संबंध थे। वो इस रिश्ते में इतना आगे जा चुके थे कि एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे। देवर भाभी के बीच संबंध का रोड़ा देला बना रहा था। जिसकी वजह से दोनों ने उसे हटाने की साजिश रच दी।
जीजा को 60 हजार की सुपारी
सीता ने इस साजिश में अपने जीजा आलूराम को मिलाया। उसके साथ 60 हजार रुपए का सौदा किया। जीजा को सुपारी देककर पति को रास्ते से हटाने का वादा लिया। इसके बाद आलूराम ने देला को फोन किया। धरियावद बुलाया। वहां पर पहले से सीता और उसका आशिक देवर मौजूद था। देला इस बात से बिल्कुल अनजान था कि उसके साथ क्या होने जा रहा है। चारों बाइक पर सवार हुआ। जैसे ही सूनसान जगह आया, तीनों ने मिलकर देला को दबोच लिया और तेज हथियार से उसका गला रेत दिया। इसके बाद शव को लालपुरा घाटी के सड़क किनारे फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इलाके में फैली सनसनी
इस घटना के बाद इलाके में खौफ और सनसनी का माहौल है। अवैध संबंधों और शादी की चाहत में एक निर्दोष व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। पति-पत्नी के बीच इस तरह की घटना वाकई समाज को हिला देने वाली है।
और पढ़ें:
डेट नाइट से लेकर टॉयज तक, 50 के बाद इन टिप्स के जरिए बनाएं सेक्स लाइफ मजेदार
रिपोर्ट: पत्नियां कर रहीं टॉर्चर, दर्द से कराहते पतियों को सुनने वाला कोई नहीं
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.