
रिलेशनशिप डेस्क. कैलिफोर्निया की एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझी की। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। उसने बताया कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए किस हद तक गिर गया। उसने अपनी मौत का नाटक रचा और मैक्सिको (Mexico) में अपनी प्रेमिका के साथ रह सकें।
सैन डिएगो की अनेसा रॉसी (Anessa Rossii) ने टिक टोक (Tik Tok) पर दावा किया कि उनके पति टिम ने अपनी मौत की फर्जी खबर लोगों में फैला दी ताकि अपनी प्रेमिका के साथ शांति से रह सके।अनेसा ने कहा कि उसे अपने पति के निधन पर विश्वास हो गया था। वो उसके अंतिम संस्कार की तैयारी भी की थी। लेकिन महीनों बाद यह पता चला कि वो जिंदा है और अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा है।
पति-पत्नी के झगड़े ने दोनों को किया अलग
अनेसा ने बताया कि किसी बात को लेकर टिम के साथ उनकी बहस हो गई थी। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। अलग होने के पांच महीने बाद उसके पति ने आत्महत्या कर ली। ये सुनकर उन्हें काफी दुख हुआ। उसने उसके लिए अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी थी। लेकिन जब उसे पता चला जिस पति के साथ उनकी कानूनी रूप से शादी हुई थी वो जीवित है। वो मेक्सिको में अपने प्रेमिका के साथ रह रहा था। दोनों के बीच छह साल से संबंध थे। लेकिन इसकी उसे खबर नहीं थी।
22 जनवरी को पता चला कि पति की मौत हो गई
महिला ने यह भी बताया कि उसके माता-पिता ने 22 जनवरी को उसे यह बताने के लिए फोन किया कि उसने अपनी जान ले ली है। उसने दावा किया कि पति की मौत के बाद उसने ऐसे लोगों से बात की जो स्थानीय पुलिस विभाग और कोरोनर के कार्यालय से होने का दावा करते थे। इतना ही नहीं फ्लोरिडा में रहने वाले टिम के परिवारवालों ने उसे उसके अंतिम संस्कार में बुलाया नहीं क्योंकि पूर्व पति के परिवार के साथ आपके संबंध खराब थे।
मैक्सिको में प्रेमिका के साथ रह रहा था पति
लेकिन कहते हैं ना सच ज्यादा दिन नहीं छुपता। महिला ने कहा कि एक दिन उसे सोशल मीडिया पर उसके अपने ने डीएम को देखने के लिए कहा जिसमें उसके मृत पति की जानकारी थी। जैसे ही वो डीएम को खोलती है वो देखती है कि उसका पति टिम ना केवल जीवित है, बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मेक्सिको में रह रहा है। छह साल से उन दोनों का अफेयर चल रहा था।
पति ने पत्नी के दावों का किया खंडन
हैरानी की बात यह है कि उनके अलग रह रहे पति टिम ने अपने खुद के एक वीडियो में पत्नी के दावे का खंडन किया। उसने कहा कि मैंने अपनी मृत्यु का नाटक नहीं किया। मेरा मतलब है, यह सुनना भी कितना अजीब है कि मेरी मौत हो चुकी है।
और पढ़ें:
PHOTOS: बनारसी साड़ी से बने गाउन में प्रियंका चोपड़ा समेत इन अदाकाराओं ने बिखेरा जलवा
Good Friday 2023:गुड फ्राइडे का पवित्र सप्ताह शुरू, भूलकर भी ना करें ये काम
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.