
रिलेशनशिप डेस्क.रिटायर्ड शेफ और ग्रैंड मां एंड्रिया मरे (Andrea Murray) 60 साल की उम्र में दुल्हन बनने वाली हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उनके लंबे वक्त के प्रेमी ग्राहम मार्टिन (Graham Martin) ने प्रपोज कर दिया है। 35 साल साथ रहने के बाद अब वो शादी करने वाले हैं। वो बताती हैं कि जब ग्राहम ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया तो वो हैरान रह गईं।
35 साल से बिना शादी के हैं साथ
ब्रिटेन में रहने वाले इस लव बर्ड्स की स्टोरी वायरल हो रही है। एंड्रिया मरे साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस को बताया कि जब वो स्कॉटलैंड के बीच पर लहरों का मजा ले रहे थे। इस दौरान उनका ब्वॉयफ्रेंड ग्राहम मार्टिन घुटने पर बैठ गया और अपनी दुल्हन बनने के लिए कहा। वो बताती है कि 1988 से दोनों एक साथ रह रहे हैं। लेकिन पहले मार्टिन ने शादी से इंकार कर दिया था। अब 56 साल की उम्र में उसने मुझे प्रपोज किया।यह वास्तव में अद्भुत और इतना अप्रत्याशित प्रस्ताव था।
लंबे वक्त से एंड्रिया करना चाहती थी शादी
होने वाली दुल्हन ने कहा कि मार्टिन ने प्रपोज करने से पहले अपने 88 साल के पिता एंड्रयू मुरे से अनुमति मांगी थी। वो कहती हैं कि यह जानना अच्छा है कि रोमांस अभी भी जीवित है। भले ही 28 साल पहले हम साथ रहने के लिए सहमत हो गए थे। लेकिन लंबे वक्त से शादी करने के लिए बेताब थी। साथ रहने के दौरान उनके बच्चे भी हुए। बच्चों के बच्चे यानी उनके कई पोते भी हैं।
शादी की बात सुनकर दोस्त और रिश्तेदार हैरान
वहीं,मार्टिन कहते हैं कि हमने अपने रिश्ते को ईमानदारी से निभाया है। हमारा रिश्ता हमेशा से मजबूत रहा है। इस रिश्ते को आधिकारिक रूप से विवाह करने की आवश्यकता नहीं थी। हालांकि ग्राहम के दोस्त ये सुनकर हैरान है कि इस उम्र में वो शादी करने वाले हैं। प्रपोजल की बात सुनकर सभी ने कहा कि क्या तुम बीमार थे। हैप्पी कपल उस होटल में शादी समारोह की तैयारी कर रहे हैं जहां से एंड्रिया काम करके रिटायर्ड हो चुकी हैं। इस शादी में उनके सभी बच्चे और पोते शामिल होंगे। मरे कहते हैं कि मैं इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हूं।
और पढ़ें:
ब्लैक डायरी: शादीशुदा चचेरे भाई से हुआ प्यार, अब साथ में रहना चाहती है लड़की
क्या होता है नेजल पॉलीप्स सर्जरी, जिसकी वजह से प्रियंका चोपड़ा की नाक हो गई थी चपटी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.