ब्लैक डायरी: शादी के 10 साल बाद पत्नी ने अपनी दोस्त को किया KISS, पति सुनकर हुआ उत्तेजित किया ये काम

Published : Jun 02, 2023, 04:32 PM IST
physical relationship

सार

उसे लगा नहीं था कि पति ये सुनकर खुश होगा कि उसने किसी लड़की को किस किया है। शादी के 10 साल बाद महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि अब वो खुद पर नहीं बल्कि पति के कैरेक्टर पर शक करने लगी है। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. शादी के 10 साल हो चुके हैं। हमारा रिश्ता शुरू से लेकर अबतक बहुत अच्छा है। बेडरुम में भी हमारे बीच काफी अच्छा रोमांस होता है। लेकिन पिछले 2 महीने में सबकुछ बदल गया। ये कहानी मेघना (बदला हुआ नाम) की है। जिसे अब पति के चरित्र पर शक रहा है। उसे लग रहा है कि वो उसकी दोस्त को पसंद करता है। चलिए पूरी कहानी मेघना की जुबानी बताते हैं और एक्सपर्ट की राय जानते हैं।

मेघना ने बताया कि पति की उम्र 45 साल की है।हमारा रिश्ता हमेशा से ही शानदार रहा है। बेडरुम में भी हम दोनों एक दूसरे के लिए बढ़िया साबित हुए हैं। दो महीने पहले जब मैं लड़कियों के साथ नाइट आउट पर थी। तब मेरे अंदर कुछ बदलाव आया। सबकुछ बहुत तेजी से हो रहा था। मैं अपनी एक सहेली से आकर्षित महसूस की। वो भी मुझे लेकर आसक्त नजर आई। हम दोनों करीब आ गए और एक इमोशनल किस (kiss) हमारे बीच हुआ।

हालांकि इसके बाद हमने इसे लेकर कोई बात नहीं की। लेकिन मेरे दिमाग में उस दिन हुई घटना बार-बार घूम रहा था। पति को बताऊं या नहीं यहीं सोचती रहती थी। एक दिन हिम्मत करके उसे बता दिया। आश्चर्य की बात यह थी कि जब मैंने उसे इसके बारे में बताया तो नाराज होने की बताए खुश हो गया और इतना उत्तेजित हो गया कि उस दिन हमारे बीच शानदार रिलेशनशिप बनें। मेघना बताती है कि पता नहीं क्यों लेकिन मुझे लग रहा है कि मेरे पति का मेरी उस दोस्त के साथ अफेयर चल रहा है। तभी वो नाराज नहीं होकर उत्तेजित हुआ। वो इस मौके का फायदा उठाकर थ्रीसम करने की सोच रहा है। मुझे ये सब अच्छा नहीं लग रहा है। मैं अपने पति को तीसरे का साथ शेयर नहीं कर सकती हूं।

एक्सपर्ट की राय- जब तक आप इसे लेकर अपने पति से बात नहीं करती हैं तब तक जानने का कोई तरीका नहीं है कि उसके मन में क्या है।अटकलें लगाने से आपको केवल अधिक दर्द होगा।अपने संदेह के बारे में अपने पति के साथ ईमानदारी और शांति से बात करने के लिए कुछ समय निकालें।

हालांकि संभव हो कि आप का ये सिर्फ मन का वहम हो। पति आपको एम्बेरेस नहीं महसूस करना चाहते हो इसलिए कुछ नहीं कहा। लेकिन अगर आपका संदेह सही होता है तो फिर आपको खुद को मजबूत करते हुए रिश्ते में विश्वास को फिर से बनाने के लिए कुछ कदम उठाने की आवश्यकता होगी।

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

और पढ़ें:

पति निकला नपुंसक तो ससुर ने बहू पर डाले डोरे, शादी के 3 महीने में महिला की नर्क हो गई जिंदगी!

चिकन खाने वाले को हो सकती है दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी!

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!