
रिलेशनशिप डेस्क. तीन महीने पहले हजारों सपने लेकर वो अपने ससुराल पहुंची थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसका सपना टूट गया जब पता चला कि उसका पति नपुंसक है। वो शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं था। इसके बाद झटका उसे तब और लगा जब पता चला कि ससुर की बुरी नियत उसपर है। वाकया यूपी के वाराणसी के एक गांव से जुड़ा है। पीड़िता थाने पहुंचकर ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।
नपुंसक पति ने पत्नी को दोस्त के साथ संबंध बनाने को कहा
पीड़िता के मुताबिक 17 फरवरी को शादी के बाद भीषमपुर गांव स्थित अपने ससुराल पहुंची तो कई दिनों तक पति उसके पास नहीं है। एक दिन वो उसके पास आया और कहा कि वो फिजिकल रिलेशन नहीं बना सकता है। वो असमर्थ है। मेरे माता-पिता ने उत्तराधिकारी के लिए तुमसे शादी करा दी। ये सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गईं। वो इससे खुद को संभाल पाती उससे पहले पति ने एक और झटका दिया ये कहकर कि बच्चे के लिए वो उसके दोस्त के साथ हमबिस्तर हो जाए। उसने उसपर दबाव बनाया। इंकार करने पर वो और ससुरालवाले तरह-तरह से परेशान करने लगें।
ससुर ने भी बहू के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की
एक दिन जब महिला कमरे में थी तब ससुर वहां पहुंचा और उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की। पीड़िता की मानें तो वो जैसे-तैसे वहां से निकली और फैमिली को यह बात बताई। लेकिन सभी ने ससुर का साथ दिया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया और ससुर के खिलाफ आवाज उठाई तो सबने मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। किसी तरह वो जान बचाकर मायके पहुंची। अपने घरवालों से खुद के ऊपर गुजरी पूरी कहानी बताई।
ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
मायकेवालों की मदद से पीड़िता कपसेठी थाने पहुंची। वहां पर उसने सास, ससुर, जेठ, पति और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके बाद कार्रवाई की मांग की। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं। पीड़िता अपने मायके में हैं और इंसाफ मिलने का इंतजार कर रही हैं।
और पढ़ें:
दुनिया का सबसे छोटा एयरपोर्ट, जहां जरा सी लापरवाही मौत की बन सकती है वजह
पुरुष जब रिलेशनशिप में होते हैं तो औरत से चाहते हैं ये 9 चीजें
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.