sleep disorder: 51 साल की लॉरेन स्पेंसर एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थी। रात में वो अजीबो गरीब हरकत करती हैं और दिन में उन्हें कुछ याद नहीं रहता है। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
Rare sleep disorders: उन्हें नहीं पता है कि वो रात में क्यों ऐसी हो जाती हैं। 51 साल की उम्र में उनकी हरकत जब पति ने नोटिस किया तो वो दंग रह गए। वक्त के साथ उनकी बीमारी बढ़ती जा रही हैं। कहानी लॉरेन स्पेंसर (Lauren Spencer) की हैं। जिन्हें रेयर बीमारी सेक्ससोम्निया हैं। जिसके कारण वो नींद में ही सेक्स के बारे में सोचने लगती हैं और बिना होश में आए घर से बाहर निकल जाती है।
लॉरेन के पति चार्ली की मानें तो दिन के समय उनकी पत्नी एक नॉर्मल लाइफ जीता हैं। दोस्तों के साथ लंच पर जाती हैं। बागवानी करती हैं। डॉग के साथ वॉक पर जाती हैं। दिन में लॉरेन वो सभी काम करती हैं, जो एक नॉर्मल लाइफ के लिए सही होता है। लेकिन रात में उनका व्यवहार पूरी तरह बदल जाता है। उनके पति के अनुसार, नींद के दौरान वह किसी अजीब अवस्था में चली जाती हैं, जिसे उनके पति मजाक में 'गॉम्बी' (Gombie – GILF + Zombie) कहते हैं।
लॉरेन बताते हैं कि उनकी पत्नी घर के बाहर बिना कपड़ों के भी रात में निकल जाती हैं। जिसकी वजह से वो दरवाजों पर लॉक लगाते है। लेकिन लॉरेन इसे भी खोलकर बाहर निकल जाती हैं। कई बार तो उनके पति ने उन्हें बिना कपड़ों के बगीचे में घूमते हुए पाया। सुबह जब इसके बारे में पूछा तो उन्हें कुछ याद नहीं था। चार्ली बताते हैं कि वक्त के साथ उनकी बीमारी और भी बढ़ती जा रही है।
द मिरर के मुताबिक 2021 में लॉरेन ने मेडिकल सहायता ली और डॉक्टरों ने उन्हें सेक्ससोम्निया नामक बीमारी से पीड़ित बताया। यह एक प्रकार की पैरासोमनिया (Parasomnia) है, जिसमें व्यक्ति नींद में असामान्य एक्टिविटी करने लगता है। यह समस्या आमतौर पर पुरुषों में पाई जाती है, लेकिन बहुत कम महिलाओं में भी यह देखी जाती है।
इस बीमारी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें –
तनाव और मानसिक दबाव
नींद की कमी
अल्कोहल का सेवन
अन्य नींद संबंधी विकार
चार्ली लॉरेन की इस समस्या को गंभीरता से लेते हैं और उनकी सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाते हैं। जब वे होटल में ठहरते हैं, तो दरवाजे के सामने कुर्सी रखकर उसे केबल टाई से बांध देते हैं ताकि लॉरेन बाहर न जा सकें और चार्ली जाग जाएं। चार्ली अपने पत्नी से बहुत प्यार करते हैं।
लॉरेन मानती हैं कि वह सोशल मीडिया पर कई युवाओं से बातचीत करती हैं, जिससे शायद उनके अवचेतन मन में यह प्रभाव पड़ता है। लेकिन वह पूरी तरह से अपने पति के प्रति वफादार हैं। उनका कहना है कि अगर मुझे किसी और के साथ रहना होगा तो मैं अपने रिश्ते को खत्म कर दूंगी। लेकिन पति को धोखा नहीं दूंगी। लॉरेन खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उनके पति चार्ली इतने समझदार और सहनशील हैं। वह कहती हैं कि अगर कोई और होता, तो शायद नाराज़ हो जाता, लेकिन चार्ली ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया है।