
Divorce Mehndi Design: शादी की खुशी में हाथ भर-भर के मेहंदी लगाना आम बात होती है। वहीं अन्य खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए भी मेहंदी लगाने का खूब चलन है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हाथ भर कर मेहंगी लगी है। ये मेहंदी महिला की खुशी नहीं बल्कि गम को बयां कर रही है। महिला ने असफल शादी की पीड़ा को बयां करने के लिए मेहंदी लगाई। मेहंदी को ध्यान से देखने पर दर्द साफ तौर पर जाहिर हो रहा है। जानते हैं आखिर क्यों डिवोर्स मेहंदी डिजाइन खूब वायरल हो रही है।
वायरल डिवोर्स मेहंदी डिजाइन में महिला ने शादी की पीड़ा को बयां किया है। महिला ने हाथों में एक नहीं बल्कि कई चित्र बनाएं हैं। महिला ने हाथों में बनाएं डिजाइन से बयां किया है कि ससुराल वाले उसके साथ नौकरों की तरह व्यवहार करते हैं। वहीं उसे ससुराल में कोई सपोर्ट नहीं करता है। लोगों का लगातार बहस करना और अकेलेपन में रहना मानों शादी के बाद आम सा हो गया था।
आर्टिस्ट उर्वशी वोरा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे महिला ने हाथों में डिवोर्स मेहंदी लगाई है। मेहंदी डिजाइन में महिला का भावनात्मक संघर्ष और तलाक का दर्द साफ झलक रहा है। मेहंदी में विफोर मैरिज और आफ्टर मैरिज की कहानी दिख रही है। आफ्ट मैरिज में पैर के नीचे एक महिला का चित्र दिख रहा है। साथ में कैप्न दिया गया है कि बहू या नौकरानी। फिर महिला ने कैप्शन में लिखा 'पराया घर अपना समझा, ..क्या गलती थी मेरी। सपोर्ट नहीं, प्यार नहीं, फाइनली तलाक।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.