चांदी की बिछिया, घुंघरू छोड़ देखें 5 मॉडर्न डिजाइन्स

Published : Jun 29, 2026, 06:31 PM IST
Silver bichiya Design with price

सार

Silver Bichiya Designs Latest: चांदी की बिछिया फैंसी डिजाइन, डेली वियर के लिए नग-स्टोन से लेकर लीफी शेप तक चेक करें 2026 में महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आ रही सिल्वर टो रिंग लिस्ट।

बिछिया महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा है। शादी के बाद महिलाएं डेली वियर में भी इसे पहनती है। आजकल तो पसंद, मिनिमल पीस और नग वाली टो रिंग की भरमार है। ऐसे में पांव की नजाकत में चार चांद लगाते हुए क्यों न कुछ डिफरेंट और यूनिक ट्राई किया जाए। यहां देखें, चांदी की बिछिया डिजाइन जो चंकी पैटर्न पर आती है। अगर आप भी उन लोगों में से है जो हल्की और मिनिमल ज्वेलरी पसंद करती हैं तो इन्हें विकल्प बनाना अच्छा रहेगा।

टू टोन कलर बिछिया डिजाइन

बेसिक मीनकारी डिजाइन में थोड़ा सा फैशन ट्विस्ट जोड़ते हुए आप टू टोन कलर बिछिया खरीदें। इसमें 925 स्टर्लिंग पीस पर बारीक पत्तियों का काम है, जिसे स्पेशल वाइट और गुलाबी रंग के नग बना रहे हैं। आप भी हटकर और फैशनेबल लुक चाहती हैं तो इसे क्लोसेट में जरूर शामिल करें। आप ऑनलाइन-ऑफलाइन इन्हें 2000 रु. तक खरीद सकती हैं।

कलरफुल हार्ट शेप बिछिया

डिजाइन हल्की चाहिए लेकिन लुक चटक रखने की चाहत हैं तो आप कलरफुल हार्ट शेप बिछिया को विकल्प बना सकती हैं। यह पीस बहुत यूनिक और रोमांटिक हैं जो घुंघरू वाली पायल के साथ रिच और ग्लोइंग लुक देगा। इसमें चांदी के प्लेन छल्ले के बीच में दिल बना हुआ है जो रंग-बिरंगे मोनोग्राफिक वर्क पर है। नग-घुंघरू से हटकर रोजाना पहनने के लिए ये भी गुड च्वाइस है।

ये भी पढ़ें- घर पर पानी में उगाएं अदरक, बस ये 1 छोटी सी गलती और पूरी मेहनत बेकार

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर एडस्टेबल बिछिया

पायल-बिछिया खोने का डर हमेशा रहता है। ऐसे में आप एडजस्टेबल साइज पर आने वाली सिल्वर-ऑक्सीडाइज्ड टो रिंग चुन सकती हैं। यह पांव को प्रीमियम और क्लासी फिनिश देने के साथ बजट का ख्याल रखती हैं। इसमें चिक फ्लावर वर्क के साथ पत्ती बनी हैं। ऐसी वैरायटी सुनार के यहां 1000-1500 रु. तक मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- Hydration Drink: महंगे सीरम नहीं, 30 रु. किलो सब्जी से पाएं नेचुरल हाइड्रेशन

जरकन मेटेलिक सिल्वर बिछिया

यह अभी तक की सबसे मॉडर्न और ट्रेंडी डिजाइन वाली बिछिया है, जिसे मेटेलिक सिल्वर और गुलाबी रंग के जरकन नगों पर तैयार किया गया है। साथ में क्लीन पीस लुक कंप्लीट कर रहा है। यह पैटर्न उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो ट्रेडिशनल पैटर्न में मॉडर्न वाइब का फील चाहती हैं।

राउंड शेप ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर टो रिंग

लाल रंग के बारीक नग और किनारों पर ऑक्सीडाइज्ड डिटेलिंग वाली बिछिया आजकल महिलाओं को खूब पसंद आ रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत हल्की डिजाइन है, जिसे हर मौके पर पहना जा सकता है।

गूगल में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

पैरों में कितनी बिछिया पहननी चाहिए ?

इस सवाल का जवाब खुद की पसंद पर निर्भर करता है। बाजार में 4 पीस बिछिया से लेकर सिंगल सेट वाली टो रिंग मौजूद हैं। आप अपनी च्वाइस के अनुसार, इसे विकल्प बना सकती हैं।

चांदी की बिछिया कितने ग्राम की होती है?

रोजाना पहनने के लिए पतली और सिंपल बिछिया 2-4 ग्राम में बनवाई जा सकती है। थोड़े घुंघरू, मीनाकारी स्टोन पर यह वजन 6 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, ब्राइडल बिछिया 10-12 ग्राम तक बनती है।

बिछिया को हिंदी में क्या कहते हैं?

भारत के कई हिस्सों में बिछिया को हिंदी में पैर की अंगूठी या चांदी का अंगूठा भी कहा जाता है।

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बारिश में जल्दी उगते हैं मशरूम! घर पर खेती करने के जानें 4 सिंपल स्टेप्स
गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत