ये है 2025 के टॉप वीजा-फ्री डेस्टिनेशंस- प्लान करें न्यू ट्रिप!

Published : Dec 20, 2025, 10:44 PM IST
visa free countries for indians 2025

सार

Henley Passport Index 2025 के अनुसार भारत 85वें स्थान पर है और भारतीय पासपोर्ट पर 57 देशों में वीजा-फ्री या वीजा ऑन अराइवल यात्रा संभव है। जानिए पूरी लिस्ट, टॉप डेस्टिनेशंस और दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग।

Visa Free Countries for Indians 2025: विदेश घूमने का सपना देखने वाले भारतीय यात्रियों के लिए 2025 में इन 57 देशों में वीजा फ्री घूमने का शानदार मौका लाया है। Henley Passport Index 2025 के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग इस साल 2025 5 जगह से गिरकर 85वें नंबर पर पहुंच गई है। अब भारतीय नागरिक 57 देशों में बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल पर ट्रेवल कर सकते हैं। पिछले साल 2024 में भारत 80वें स्थान पर था और तब 62 देशों में वीजा-फ्री एंट्री मिलती थी। भारत की अब तक की सबसे अच्छी रैंकिंग की बात करें तो वो 2006 में 71वीं रही है।

Henley Passport Index क्या है?

Henley Passport Index दुनिया का एक प्रमुख ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग सिस्टम है, जो यह बताता है कि किसी देश के पासपोर्ट पर कितने देशों में पहले से वीजा लिए बिना एंट्री किया जा सकता है। ये इंडेक्स International Air Transport Association (IATA) के डेटा पर आधारित होता है और Henley & Partners द्वारा हर महीने अपडेट किया जाता है। 2025 की रैंकिंग में 199 पासपोर्ट और 227 देशों/डेस्टिनेशंस को कंपेयर किया गया।

2025 में भारतीयों के लिए 57 वीजा-फ्री / वीजा ऑन अराइवल देश

पूरी तरह वीजा-फ्री देश

  1. भूटान
  2. नेपाल
  3. मालदीव
  4. मॉरीशस
  5. सेशेल्स
  6. थाईलैंड
  7. मलेशिया
  8. फिलीपींस
  9. इंडोनेशिया
  10. ईरान
  11. जमैका
  12. फिजी
  13. डोमिनिका
  14. ग्रेनेडा
  15. वानुअतु
  16. त्रिनिदाद एंड टोबैगो
  17. सेंट किट्स एंड नेविस
  18. सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस
  19. कुक आइलैंड्स
  20. मैकाओ (SAR चीन)
  21. कजाखस्तान

वीजा ऑन अराइवल / ई-ट्रैवल ऑथराइजेशन वाले देश

  1. बोलिविया
  2. बुर्किना फासो
  3. कंबोडिया
  4. केप वर्डे
  5. कोमोरो आइलैंड्स
  6. जिबूती
  7. इथियोपिया
  8. गिनी-बिसाऊ
  9. जॉर्डन
  10. केन्या (ETA)
  11. लाओस
  12. मेडागास्कर
  13. मोज़ाम्बिक
  14. म्यांमार
  15. पलाऊ आइलैंड्स
  16. रवांडा
  17. समोआ
  18. सिएरा लियोन
  19. श्रीलंका
  20. तंजानिया
  21. टिमोर-लेस्ते
  22. तुवालु
  23. जिम्बाब्वे

इसे भी पढ़ें- Visa On Arrival: जानें वीजा ऑन अराइवल से जुड़ा 8 सबसे बड़ा भ्रम और सच

दुनिया के सबसे ताकतवर और सबसे कमजोर पासपोर्ट (2025)

सबसे ताकतवर पासपोर्ट

  • 🇸🇬 सिंगापुर – 193 देश
  • 🇰🇷 साउथ कोरिया – 190 देश
  • 🇯🇵 जापान – 189 देश

सबसे कमजोर पासपोर्ट

  • 🇦🇫 अफगानिस्तान – 24 देश
  • 🇸🇾 सीरिया – 26 देश
  • 🇮🇶 इराक – 29 देश

इसे भी पढ़ें- Visa Vs Passport: जानें क्या है वीजा और पासपोर्ट में अंतर, किसके बिना इंटरनेशनल ट्रेवल करना है मुश्किल

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Travel Backpack for Women : ट्रैवल बैगपैक मीडियम साइज, कम बजट में ज्यादा स्पेस वाले 6 डिजाइन
Amarnath Yatra: सबसे ज्यादा कहां खर्च होता है पैसा? जानें कितना कैश ले जाना जरूरी