Delhi Chhath Puja Ghat: छठ पर नहीं जा पाए बिहार? Delhi-Ncr के इन 5 घाटों में देंखें पूजा की भव्यता

Published : Oct 26, 2025, 04:24 PM IST
Delhi Chhath Puja Ghat

सार

Chhath Puja Ghat Delhi NCR: छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और अगर आप इस बार अपने घर बिहार नहीं लौट पाए हैं, तो दिल्ली में रहकर इन 5 घाटों में बिहार जैसी छठ पूजा की भव्यता और दिव्यता का नजारा देख सकते हैं।

Best Chhath Ghat Delhi: छठ पूजा, वैसे तो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है, लेकिन अब दिल्ली-एनसीआर में भी अपने भक्तों के साथ एक भव्य स्वरूप ले चुकी है। यदि इस साल आप बिहार नहीं जा पा रहे हैं, तो दिल्ली के इन प्रमुख घाटों में जाकर सूर्य देवता को अर्घ्य देकर छठ पूजा का आनंद ले सकते हैं। इन घाटों पर पूजा का आयोजन बहुत ही पारंपरिक और भव्य तरीके से होता है, जहां व्रती सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व मनाते हैं।

ITO यमुना घाट

दिल्ली के दिल में स्थित ITO यमुना घाट छठ पूजा के लिए एक प्रमुख स्थल बन गया है। यहां हर साल हजारों भक्त सुबह-सुबह सूर्योदय और शाम में सूर्यास्त के समय सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। घाट का वातावरण भक्तिमय होता है और पूजा की तैयारी के लिए स्थानीय समिति और मंदिर समिति मिलकर परंपरागत सजावट, साफ-सफाई और पूजा की व्यवस्था करते हैं।

निगमबोध घाट दिल्ली

निगमबोध घाट भी दिल्ली में छठ पूजा के लिए फेमस जगह है। यहां विशेष रूप से पारंपरिक छठ गीत और भजन होते हैं, जो सूर्य देव की स्तुति में गाए जाते हैं। घाट पर प्राकृतिक यमुना नदी का नजारा और सूर्य का अस्त एवं उदय, श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव होता है। यहां व्रतियों के लिए पूजा की सामग्रियों और जगह की सुविधा भी उपलब्ध रहती है।

वजीराबाद ब्रिज घाट

वजीराबाद ब्रिज घाट दिल्ली के आसपास रहने वाले बिहारियों के लिए एक ऐसा जगह है, जहां वे आसानी से जा सकते हैं। इस घाट पर छठ पूजा का आयोजन बहुत ही उत्साह के साथ होता है। सूर्य देव को अर्घ्य देने के समय का दृश्य देखने लायक होता है, और भक्त समूह में मिलकर छठ गीत गाकर व्रत का पालन करते हैं। यहां पर घाट की सजावट और पूजा की व्यवस्था छठ की भव्यता देखने लायक होती है।

इसे भी पढ़ें- India's Top Chhath Ghat: भोर की पहली किरण और डूबते सूरज का संगम देखना है तो पहुंचे ये 5 छठ घाट

कालिंदी कुंज घाट

कालिंदी कुंज घाट अपने बड़े जगह और सुरम्य वातावरण के कारण भक्तों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त के समय की पूजा का आनंद विशेष रूप से लिया जाता है। घाट पर पारंपरिक पूजा की सामग्री और प्रसाद की सुविधा भी होती है, जहां से आप चीजें खरीद सकते हैं। यहां आने वाले लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ मिलकर छठ पर्व का पूरा आनंद लेते हैं।

कुदेसिया घाट

कुदेसिया घाट दिल्ली में छठ पूजा का एक और मुख्य स्थल है, जहां स्थानीय कम्युनिटी द्वारा पूजा का आयोजन बहुत जोश और उत्साह के साथ किया जाता है। घाट के किनारे सूर्य को अर्घ्य देने की व्यवस्था और छठ के गीत, भक्तों को बिहार की याद दिलाता है। यहां पर हर साल छठ पूजा का भव्य आयोजन होता है। व्रत रखने वाले और उनके परिवारों के अलावा यहां दर्शनार्थी एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने लायक होती है।

इसे भी पढ़ें- India's Biggest Chhath Ghat: पटना-आरा नहीं, छत्तीसगढ़ के इस शहर में बनती है भारत की सबसे बड़ी छठ घाट

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में भारतीयों की सबसे पसंदीदा 10 इंटरनेशनल ट्रिप
भारत के इन 4 जगहों को 2025 में किया गया सबसे ज्यादा गूगल सर्च