Famous Chhath Puja Ghats: छठ महापर्व की शुरुआथ नहाय खाय के साथ हो चुकी है। ऐसे में अगर आप इस महापर्व की दिव्यता और भव्यता को देखना और महसूस करना चाहते हैं, तो ये हैं भारत के 5 प्रसिद्ध छठ घाट, जहां देखने को मिलेगा आस्था और विश्वास का अद्भुत नजारा।

Best Chhath Puja Ghat in India: छठ पूजा भारत के सबसे पवित्र और बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वी उत्तर भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति आस्था के साथ जुड़ा यह महापर्व चार दिनों तक चलता है। इस दौरान श्रद्धालु नदी, तालाब या किसी भी जलाशय के किनारे खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। छठ पूजा की सबसे खास बात इसका भक्तिमय, सुकून भरा और आध्यात्मिक वातावरण है। अगर आप इस त्योहार की भव्यता और दिव्यता को महसूस करना चाहते हैं, तो भारत के इन प्रमुख घाटों पर जरूर जाएं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गंगा घाट, पटना

पटना का गंगा घाट छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं से भरा हुआ होता है। सूर्यास्त और सूर्योदय के समय घाट पर खड़े होकर व्रती सूर्य को अर्घ्य देते हैं। यहां की भीड़ और पूजा की विधियां आपको अलग ही आध्यात्मिक ऊर्जा का एहसास कराती हैं। लोक गीत और मंत्रों की गूंज गंगा घाट के वातावरण को और भी दिव्य बना देती है।

इसे भी पढ़ें- India's Biggest Chhath Ghat: पटना-आरा नहीं, छत्तीसगढ़ के इस शहर में बनती है भारत की सबसे बड़ी छठ घाट

रवीन्द्र सरोवर, कोलकाता

कोलकाता का रवीन्द्र सरोवर झील छठ पूजा के दौरान बिहार की परंपरा से सज जाती है। यहां पूर्वी भारत के हजारों श्रद्धालु इकट्ठे होकर सूर्य देव की पूजा करते हैं। पूरा इलाका लोकगीतों, प्रसाद की खुशबू और दीपों की रोशनी से जगमगा उठता है। रवीन्द्र सरोवर इस बात का प्रमाण है कि चाहे आप कहीं भी रहें, आस्था और परंपरा हमेशा दिलों को जोड़ देती है।

सूर्य घाट, गया

गया का सूर्य घाट छठ पूजा के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। यहां की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व इस महापर्व को और भी खास बना देती है। जब हजारों श्रद्धालु पारंपरिक गीतों के साथ गंगा नदी में सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं, तो वातावरण में भक्ति और शांति दोनों एक साथ महसूस होते हैं। यहां का माहौल इतना आध्यात्मिक और खूबसूरत होता है कि भक्तों को लगता है मानों छठी मैया स्वयं आशीर्वाद देने आई हों।

दीघा घाट, पटना

पटना का दीघा घाट छठ पूजा की भव्यता के लिए मशहूर है। गंगा तट पर हजारों दीपों की रोशनी और लोकगीतों की गूंज मन को मोह लेती है। पटना में छठ पूजा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि एक महोत्सव है जिसमें बिहार का एक-एक व्यक्ति शामिल होता है। यहां का दृश्य इतना दिव्य और भक्तिमय होता है कि श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर दूर से यहां पहुंचते हैं ताकि छठी मैया और सूर्य देव का आशीर्वाद पा सकें।

इसे भी पढ़े-ं Chhath Ghat Decor: छठ पूजा घाट दिखेगा सुंदर, डेकोर के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

यमुना घाट, दिल्ली

राजधानी दिल्ली में यमुना घाट छठ पूजा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां उत्तर भारत के हजारों श्रद्धालु छठी मैया की पूजा करने और भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। यमुना किनारे का यह दृश्य किसी आध्यात्मिक उत्सव से कम नहीं है। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच यह महापर्व लोगों को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ देता है।