Summer Vacation: चिलचिलाती गर्मी को कहें बाय-बाय! बच्चों के साथ साउथ की इन 5 कूल डेस्टिनेशन पर करें मस्ती

Published : Mar 24, 2026, 04:45 PM IST
hidden cold places South India summer trip

सार

Offbeat Hill Stations South India: गर्मियों में बच्चों के साथ घूमने के लिए साउथ इंडिया के 5 कूल और हिडन डेस्टिनेशन—कूर्ग, मुन्नार, यरकौड, चिकमगलूर और कुद्रेमुख। यहां मिलेगा ठंडा मौसम, कम भीड़ और फैमिली के लिए परफेक्ट ट्रैवल एक्सपीरियंस।

गर्मियों की छुट्टियां आते ही परिवार के साथ ठंडी और सुकून भरी जगह की तलाश शुरू हो जाती है। खासकर बच्चों के साथ ट्रैवल करते समय ऐसी डेस्टिनेशन चुनना जरूरी होता है जहां मौसम सुहावना हो, भीड़ कम हो और घूमने के लिए नेचर, एडवेंचर और आराम-तीनों का बैलेंस मिले। सेंटरल इंडिया और नॉर्थ इंडिया में रहने वाले लोग, पहाड़ों में जाकर बोर हो जाते हैं, ऐसे में आप साउथ इंडिया जा सकते हैं, जहां आपको नेचर की खूबसूरती के साथ साथ मिलेगा नया कल्चर। तो इस बार कहीं और नहीं, फैमिली को ले चलें साउथ की इन हिल स्टेशन में, जहां बहेगी ठंडी हवाओं के साथ नेचर की ब्यूटी।

कूर्ग- इंडिया का स्कॉटलेंड

कर्नाटक का कूर्ग “India का Scotland” कहलाता है। यहां का मौसम पूरे साल ठंडा और सुहावना रहता है। बच्चे यहां कॉफी प्लांटेशन, झरने और जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं। परिवार के लिए ये जगह रिलैक्सिंग और नेचर-लविंग दोनों है।

मुन्नार

केरल का मुन्नार अपने टी गार्डन और बादलों से ढके पहाड़ों के लिए मशहूर है। यहां का तापमान गर्मियों में भी काफी ठंडा रहता है। बच्चों के साथ बोटिंग, चाय बागान की सैर और एराविकुलम नेशनल पार्क घूमना बेस्ट एक्सपीरियंस और रोमांटिक व्यू हहो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Volcano National Park: जंगल के बीच छुपा है वोल्केनो, यहां है भारत का अनोखा नेशनल पार्क

यरकौड

तमिलनाडु का यरकौड एक शांत और कम भीड़ वाला हिल स्टेशन है। यहां का मौसम ठंडा रहता है और बच्चों के लिए लेक, गार्डन और व्यू पॉइंट्स काफी अट्रैक्टीव है। अगर आप भीड़ से दूर फैमिली टाइम बिताना चाहते हैं, तो ये जगह परफेक्ट है।

चिकमगलूर

कर्नाटक का चिकमगलूर ट्रेकिंग, झरनों और हरियाली के लिए जाना जाता है। यहां बच्चों के साथ छोटी ट्रेकिंग और नेचर वॉक की जा सकती है। यह जगह एडवेंचर और रिलैक्सेशन दोनों के लिए बेस्ट है। बच्चों को गर्मियों की चिलचिलाती धूप में देना है ठंडी हवाओं का सूख और नेचर की खूबसूरती तो चिकमगलूर ले जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Land of The Midnight Sun: रात के 12 बजे भी दिन! इस देश में एक तरफ सूरज तो दूसरी तरफ चांद का अनोखा नजारा

कुद्रेमुख

कुद्रेमुख एक कम जाना-पहचाना लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां गर्मियों में भी बहती है बर्फीली ठंडी हवा। यहां की हरियाली, ठंडी हवा और शांत वातावरण बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए परफेक्ट है। ट्रेकिंग और पिकनिक के लिए यह जगह शानदार है, जो बच्चों को भी खूब पसंद आती है।

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Thailand Travel Rules: भारतीयों को फिर मिली Visa-Free Entry, जानें अब कितने दिन घूम सकेंगे बैंकॉक
Travel Backpack for Women : ट्रैवल बैगपैक मीडियम साइज, कम बजट में ज्यादा स्पेस वाले 6 डिजाइन