Iran Travel Advisory: ईरान ट्रैवल से जुड़ी ये 5 नियम जरूर जान लें, वरना जाकर पड़ेगा पछताना

Published : Jun 19, 2025, 06:56 PM IST
What not to do when traveling to Iran

सार

ईरान की सैर खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण हो सकती है। ड्रेस कोड से लेकर पेमेंट तक, जानिए 5 ज़रूरी नियम जो आपकी यात्रा को सुगम बनाएंगे। क्या आप वाकई तैयार हैं?

ईरान और इजराइल के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है, इस युद्ध से दोनों ही देश को जन और धन दोनों पर असर पड़ है। जन-धन के अलावा देश के टूरिज्म पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है, क्योंकि बाहर देश से आने वाले पर्यटक खौफ में हैं कि कहीं ईरान घूमने गए तो कही युद्ध के बीच में फंस न जाएं। बता दें कि ईरान एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर देश है, लेकिन यहां की यात्रा करते समय कुछ खास नियम और कानूनों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप इन नियमों को नहीं जानते, तो ईरान यात्रा आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। नीचे हम बता रहे हैं ईरान यात्रा से जुड़े 5 जरूरी नियम, जिन्हें जानना आपके लिए अनिवार्य है:

1. ड्रेस कोड (Dress Code) – खासतौर पर महिलाओं के लिए

  • ईरान में इस्लामिक नियमों के अनुसार कपड़े पहनने की सख्त व्यवस्था है:
  • महिलाओं को सिर ढंकना जरूरी होता है। हिजाब या स्कार्फ से बाल ढंकें।
  • टाइट, ट्रांसपेरेंट या शरीर दिखाने वाले कपड़े वर्जित हैं।
  • पूरे हाथ और पैर ढके होने चाहिए। ढीले कुर्ते, ट्रेंच कोट, या लॉन्ग ट्यूनिक पहनना सही ऑप्शन है।
  • पुरुषों के लिए भी शॉर्ट्स और स्लीवलेस पहनना मना है। हमेशा फुल पैंट और ढंके कपड़े पहनें।

2. पासपोर्ट, वीजा और ट्रैवल परमिट की वैधता

  • भारतीय नागरिकों को ईरान जाने के लिए वीजा आवश्यक होता है।
  • वीजा के साथ पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 महीने होनी चाहिए।
  • अगर आप किसी धार्मिक स्थल (जैसे कोम या मशहद) जाना चाहते हैं, तो आपको स्पेशल ट्रैवल परमिट की भी जरूरत पड़ सकती है।

3. फोटोग्राफी नियम – हर जगह नहीं ले सकते फोटो

  • ईरान में सैन्य क्षेत्रों, पुलिस चौकी, एयरपोर्ट, सरकारी भवन या दूतावास की तस्वीरें लेना सख्त मना है।
  • बिना इजाजत के किसी स्थानीय व्यक्ति की तस्वीर न लें, खासकर महिलाओं की।
  • कुछ धार्मिक स्थलों पर फोटोग्राफी प्रतिबंधित होती है।

4. इंटरनेशनल कार्ड नहीं चलते – कैश रखें

  • ईरान पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण VISA, MasterCard या अन्य इंटरनेशनल कार्ड यहां नहीं चलते।
  • आपको अपनी जरूरत के अनुसार कैश (USD या Euro) साथ रखना होगा और उसे स्थानीय मुद्रा ईरानी रियाल में एक्सचेंज करवाना होगा।
  • हमेशा ऑफिशियल एक्सचेंज सेंटर से ही करें लेन-देन।

5. सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार – संस्कृति का सम्मान करें

  • सार्वजनिक स्थानों पर लव एक्सप्रेशन (जैसे हाथ पकड़ना, गले लगना, किस करना) मना है।
  • अविवाहित जोड़ों को होटल में साथ रहने की अनुमति नहीं होती जब तक कि वे शादी का प्रमाण नहीं दें।
  • शराब, ड्रग्स सामग्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है – पकड़ने पर सख्त सजा मिल सकती है।

कुछ और जरूरी बातें:

  • अंग्रेजी बोलने वाले कम होते हैं, कुछ फारसी (Farsi) शब्दों को सीखना मददगार रहेगा।
  • रेस्ट्रां और कैफे में भी सेपरेट फैमिली सेक्शन होता है – पुरुष अकेले नहीं बैठ सकते।
  • स्थानीय नियमों का उल्लंघन करने पर फाइन, डिटेंशन या डिपोर्ट भी हो सकते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में भारतीयों की सबसे पसंदीदा 10 इंटरनेशनल ट्रिप
भारत के इन 4 जगहों को 2025 में किया गया सबसे ज्यादा गूगल सर्च