Global Diwali: दिवाली की रोशनी अब दुनिया भर में, ये 9 देश सेलिब्रेट करते हैं धूमधाम से त्योहार!

Published : Oct 20, 2025, 04:21 PM IST
Diwali celebration

सार

Global Diwali Festival Celebration: आज दिवाली और ये सिर्फ भारत में ही नहीं भारत के अलावा इन देशों में भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां हम आपको बताएंगे, भारत के अलावा इन नौ देशों में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ दिवाली की पर्व मनाया जाता है।

Diwali Celebration in Other Countries: दिवाली यानी रोशनी का पर्व, अब केवल भारत तक सीमित नहीं रहा। इस त्यौहार की चमक एशिया से लेकर कैरिबियन द्वीपों तक फैल चुकी है। हिंदू, सिख, जैन और यहां तक कि कई गैर-भारतीय समुदाय भी इस त्योहार पर दीप जलाकर एकता और उम्मीद का संदेश देते हैं। भारत के बाहर ऐसे कई देश हैं जहां दिवाली न सिर्फ मनाई जाती है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर छुट्टी भी दी जाती है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां दीयों की रोशनी से हर कोना जगमगा उठता है।

नेपाल

भारत का पड़ोसी देश नेपाल, जहां हिंदू धर्म प्रमुख है, वहां दिवाली को तिहार के नाम से मनाया जाता है। यह पांच दिनों का त्योहार होता है जिसमें गाय, कुत्तों और कौओं की पूजा की जाती है। पांचवें दिन भाई-बहन एक-दूसरे की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए भाई टीका मनाते हैं। पूरा देश दीपों से जगमगा उठता है और काठमांडू की गलियां त्योहार की खुशबू से भर जाती हैं।

श्रीलंका

श्रीलंका में दिवाली को दीपावली कहा जाता है और यहां हिंदू तमिल समुदाय इस त्यौहार को बड़े हर्षोल्लास से मनाता है। भगवान राम द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने की याद में यहां दीप जलाए जाते हैं। कोलंबो और जाफना के मंदिरों में विशेष पूजा होती है, और पारंपरिक मिठाइयों के साथ परिवार इकट्ठा होते हैं।

म्यांमार

म्यांमार में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी संख्या है, जिनकी वजह से दिवाली का उत्सव यहां की संस्कृति का अहम हिस्सा बन चुका है। यांगून के मंदिरों और घरों में दीये जलते हैं, और मिठाइयों की खुशबू पूरे माहौल को मीठा बना देती है। यहां दिवाली को थदिंग्युत फेस्टिवल के साथ जोड़ा जाता है, जो ज्ञान और शांति का संदेश देता है।

मॉरीशस

मॉरीशस में हिंदू समुदाय की बड़ी जनसंख्या होने के कारण दिवाली राष्ट्रीय अवकाश है। लोग अपने घरों को रंगोली और दीयों से सजाते हैं और पारंपरिक व्यंजन जैसे गुजिया और लड्डू तैयार करते हैं। यहां दिवाली एक सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है, जो सभी धर्मों और समुदायों को जोड़ती है।

इसे भी पढ़ें- Smog-Free Diwali: Delhi-NCR से मात्र 5K में घूम आएं ये 5 खूबसूरत जगह, दिवाली की छुट्टी होगी यादगार

गुयाना

दक्षिण अमेरिका का यह छोटा देश गुयाना, भारतीय मूल के लोगों की वजह से दिवाली को बेहद धूमधाम से मनाता है। यहां के लोग मंदिरों में पूजा करते हैं और दीया जलाने की प्रतियोगिताएं तक आयोजित होती हैं। रोशनी और संगीत के बीच लोग एकता और संस्कृति का उत्सव मनाते हैं।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो

कैरिबियन का यह द्वीप राष्ट्र भी दिवाली को आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्यता देता है। यहां दिवाली नगर नामक खास उत्सव होता है, जिसमें संगीत, नृत्य और भारतीय भोजन की झलक देखने को मिलती है।

सूरीनाम

सूरीनाम में भी भारतीय प्रवासी समुदाय दिवाली को रोशनी, मिठास और पारिवारिक प्रेम के साथ मनाता है। मंदिरों में पूजा होती है और बच्चे पटाखों की रौनक में खुशियां मनाते हैं। यहां दिवाली केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बन चुकी है।

मलेशिया

मलेशिया में दिवाली को हरी दिवाली कहा जाता है और यहां इस दिन नेशनल हॉलीडे भी होता है। लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, मंदिरों में पूजा करते हैं और मीठे पकवान बनाते हैं। कुआलालंपुर की सड़कों पर रंगीन जुलूस और सजावट देखने लायक होती है।

सिंगापुर

सिंगापुर में दिवाली का जादू लिटिल इंडिया नामक इलाके में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। यहां की गलियां सजे हुए दीयों, रंग-बिरंगी लाइट्स और मिठाइयों की दुकानों से भर जाती हैं। सरकार भी इस त्यौहार को सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में प्रमोट करती है, जिससे पूरी दुनिया से लोग इसे देखने आते हैं।

इसे भी पढ़ें- Chhath Travel Hack: बस-ट्रेन टिकट नहीं मिली? Bla Bla कार से आराम से जाएं घर, जानें आसान प्रोसेस

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Travel Gadgets: बैग में जरूर रखें 5 स्मार्ट ट्रैवल गैजेट्स, हॉलिडे ट्रिप बनेगी टेंशन फ्री
Goa Monsoon Travel: बारिश में गोवा घूमने का प्लान? ये 10 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार