
Famous Honeymoon Destinations 2025: सोशल मीडिया के जमाने में शादी से लेकर हनीमून तक लोग सोच-समझकर प्लान करते हैं। आजकल वेडिंग में कम खर्च और घूमने-फिरने पर ज्यादा फोकस किया जाता है। ऐसे में एक बार लिस्ट सामने आ गई है, जहां इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए हनीमून टूर पैकेज में गोवा, उदयपुर, केरल, अंडमान और मनाली के अलावा ऐसी कई जगहें हैं जो लोगों को खूब पसंद आई।
लिस्ट में पहले नंबर पर गोवा का नाम है। नवंबर से अप्रैल तक, यहां जाना कपल खूब पसंद करते हैं। सनसेट बीच, नाइटलाइफ और सुकून के साथ यहां पर सब कुछ मिलता है।
क्यों हैं खास ?
2025 में उदयपुर दूसरा सबसे पॉपुलर डेस्टिनेशन रहा। कपल्स के बीच ये जगह रॉयल और रोमांटिक माहौल के लिए जाना जाता है। जहां, झीलें-महल और हेरिटेज होटल लग्जरी फील देते हैं।
क्यों है खास?
ये भी पढ़ें- Netarhat Travel Guide: झारखंड की खूबसूरत हिल स्टेशन, जहां सूर्योदय देखने के लिए लगती है भीड़
नेचर के करीब केरल 2025 में कपल्स को खूब पसंद आया। लेस क्राउडेड झरने, शांत समुद्र तट, आयुर्वेद स्पा और चाय के बागान लोगों को खूब भाते हैं।
क्यों है खास?
बीते कुछ सालों में हनीमून मनाने के लिए अंडमान-निकोबार भी खूब पसंद किया जा रहा है। यहां पर नवंबर से अप्रैल के महीने में लोगों की भीड़ रहती है। कम पैसों में मालदीव जैसी खूबसूरती और एक्सपीरियंस के लिए ये ट्रेंड में है।
क्यों हैं खास?
ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: इस साल सबसे ज्यादा बुक हुई 8 बजट-फ्रेंडली ट्रिप, ये रहे कारण
बर्फ, पहाड़ और रोमांस के लिए मनाली खूब पसंद किया जा रहा है। ये टॉप 5 में शुमार है। यहां पर दिसंबर से फरवरी तक घूमने के लिए क्राउड टॉप क्लास होता है।
क्यों हैं खास?
छठवें नंबर पर वैसे तो राजस्थान का नाम आता है। हनीमून के लिए लोगों को जयपुर, माउंट आबू और जैसलमेर भी खूब पसंद आया। आप अक्टूबर से मार्च तक इसे विजिट कर सकते हैं। यहां पर इतिहास, संस्कृति और रॉयल का अनूठा एक्सपीरियंस मिलता है।
2025 में कूर्ग भी फेमस हनीमून डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। कपल बीच-पहाड़ों से हटकर हिल स्टेशन पसंद कर रहे हैं। जहां शोर-शराबा कम हो।
क्यों है खास?
आखिर नंबर पर मेघालय का नाम आता है जो लोगों को पसंद आ रहा है। ये राज्य, नदियों-झरनों से लेकर प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है।