Budget Friendly Trips: साल 2025 में घूमने के लिए लोगों ने कम बजट वाले प्राकृतिक खूबसूरती से भरे देशों को खूब पसंद किया। बाली, नेपाल, वियतनाम, श्रीलंका, केपटाउनजैसे बजट-फ्रेंडली ट्रिप, इंटरनेशनल डेस्टिनेशन ने ट्रैवलर्स के बीच खास जगह बनाई।

साल 2025 में लोगों ने कम बजट में प्राकृतिक दृश्यों से भरे कम बजट वाले देशों की यात्रा की। कई ट्रैवल रिपोर्ट्स, ब्लॉग्स और ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के बेस पर कुछ ऐसे देशों के बारे में जानकारी दी गई है, जिन्हें साल 2025 में ट्रेवल के लिए खूब पसंद किया गया। जानिए ऐसी ही लिस्ट के बारे में। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाली, इंडोनेशिया

अपने बीच, जंगल, कल्चर के कारण बाली, इंडोनेशिया को खूब पसंद किया गया। बाली में आसानी से बजट गेस्ट हाउसेस, सस्ती फ्लाइट के साथ ही लोकल फूड उपलब्ध हैं, जिसके कारण लोगों की जेब पर इंडोनेशिया ट्रिप भारी नहीं पड़ी।

1 सप्ताह रहने और घूमने का खर्च: (स्टे + खाना + लोकल ट्रांसपोर्ट + थोड़ी-बहुत एक्टिविटी, फ्लाइट): लगभग ₹ 45,000 – ₹ 80,000।

नेपाल साल 2025 में बेस्ट डेस्टिनेशन

अगर हाल में ही नेपाल के विवाद को छोड़ दिया जाए तो साल 2025 में लोगों ने नेपाल ट्रिप को भी खूब पसंद किया। इसका कारण ट्रैकिंग, सिटी ट्रिप के साथ ही कम खर्च, वीजा परेशानी के बिना बजट-फ्रेंडली स्टे लोगों को पसंद आया।

1 सप्ताह रहने और घूमने का खर्च: बजट फ्रेंडली खर्चा ₹ 30,000–₹ 40,000 के लभभग

वियतनाम में वीजा ऑन अराइवल

सस्ते भोजन से लेकर बजट में होटल तक के लिए वियतनाम जाना जाता है। भारतीय पर्यटकों के लिए ई-वीजा और वीजा ऑन अराइवल की सुविधा के कारण साल 2025 में वियतनाम भी ट्रेवल डेस्टिनेशन रहा।

1 सप्ताह रहने और घूमने का खर्च: वीजा/ई-वीजा, इंटर-सिटी ट्रैवल मिलाकर - ₹ 40,000–₹ 60,000 का बजट

और पढ़ें: Netarhat Travel Guide: झारखंड की खूबसूरत हिल स्टेशन, जहां सूर्योदय देखने के लिए लगती है भीड़

श्री लंका की नैचुरल ब्यूटी 

अगर कम दाम में विदेश जाकर प्राकृतिक खूबसूरती देखनी हो तो श्री लंका बेहतरीन ऑप्शन है। यहां बीच, पहाड़, चाय बागान, सांस्कृतिक अनुभव के साथ ही कम बजट में घूमा जा सकता है। इसी कारण से ये साल 2025 का बेस्ट डेस्टिनेशन रहा।

1 सप्ताह रहने और घूमने का खर्च: सस्ते होस्टल / गेस्टहाउस + लोकल खाना + लोकल बस/ट्रेन) ₹ 27,000–₹ 35,000

केपटाउन, साउथ अफ्रीका

खूबसूरत नजारे और वर्ल्ड-क्लास एक्सपीरियंस के लिए केपटाउन, साउथ अफ्रीका खूब पॉपुलर डेस्टिनेशन रहा। बजट-लिविंग में अच्छा ऑप्शन केपटाउन सिर्फ भारत नहीं हर जगह खूब पसंद किया गया।

1 सप्ताह रहने और घूमने का खर्च: एक व्यक्ति के लिए यह लगभग ₹ 1,30,000–₹ 1,40,000 के आसपास हो सकता है। खर्चा पूरी तरह से आपके डिसाइड होटल व अन्य खर्चों पर निर्भर करेगा।

पुर्तगाल रहा बेस्ट बीच डेस्टिनेशन

बीच के किनारे का मजा लेने के लिए सिर्फ गोवा के बीच ही काफी नहीं है। पुर्तगाल के बीच को इस साल लोगों ने ट्रेवलिंग के लिए बेस्ट माना। 

1 सप्ताह रहने और घूमने का खर्च: फ्लाइट सहित 7 दिन की यात्रा के लिए ₹ 80,000–₹ 1,20,000 तक का खर्चा हो सकता है।

भूटान की प्राकृतिक खूबसूरती

इतिहास के मशहूर मंदिर से लेकर लोकल लाइफस्टाइल, सस्ते होस्टल्स, कम बजट में अंतरराष्ट्रीय ट्रिप के लिए भूटान लोगों की पसंद रही। यहां प्राकृतिक खूबसूरती ने भी लोगों का मन मोह लिया।

1 सप्ताह रहने और घूमने का खर्च: रुपये में यह लगभग ₹ 55,000–₹ 60,000 हो सकता है।

और पढ़ें: Vizag Glass Skywalk: दिल थाम कर चलिए! अब इस शहर में मिलेगा देश का सबसे लंबा ग्लास स्काईवॉक