एयर इंडिया 20 अक्टूबर 2026 तक छात्रों को घरेलू उड़ानों पर 10% की छूट दे रहा है। इसमें 10 किलो अतिरिक्त सामान और मुफ्त डेट चेंज शामिल है। यह लाभ 12 वर्ष से अधिक उम्र के फुल-टाइम छात्रों के लिए उपलब्ध है।

नई दिल्लीः एयर इंडिया छात्रों के लिए एक बेहतरीन ट्रैवल डिस्काउंट लेकर आया है। यह लिमिटेड पीरियड ऑफर 20 अक्टूबर 2026 तक घरेलू उड़ानों की बुकिंग पर लागू है। एयर इंडिया के साल भर चलने वाले 'स्टूडेंट प्रोग्राम' के तहत यह खास छूट दी जा रही है। नए कॉलेज जाने वाले या सेमेस्टर ब्रेक में घर लौटने वाले छात्रों के लिए यह ऑफर बड़े काम का है।

मुख्य ऑफर और फायदे

10% की छूट: इस लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत घरेलू उड़ानों के बेस फेयर पर सीधे 10% का डिस्काउंट मिलेगा।

एक्स्ट्रा लगेज: एयर इंडिया के रेगुलर स्टूडेंट प्रोग्राम के जरिए छात्र 10 किलो अतिरिक्त सामान (लगेज) साथ ले जा सकते हैं।

फ्री डेट चेंज: टिकट बुक करने के बाद, यात्रा की तारीख को एक बार मुफ्त में बदलने की सुविधा भी दी गई है।

ग्लोबल नेटवर्क: एयर इंडिया की फ्लाइट्स नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, यूके, मिडिल ईस्ट, एशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे दुनिया के प्रमुख एजुकेशन और ट्रैवल हब तक जाती हैं।

किसे मिलेगा इस ऑफर का फायदा?

उम्र: यात्रा की तारीख पर छात्र की उम्र कम से कम 12 साल होनी चाहिए।

कोर्स: छात्र किसी ऐसे फुल-टाइम कोर्स में पढ़ रहा हो, जिसकी अवधि कम से कम एक एकेडमिक साल हो।

शिक्षण संस्थान: छात्र जिस स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है, वह केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त या किसी बोर्ड/यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड होना चाहिए।

ऐप से बुकिंग पर फायदा: एयर इंडिया की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करके टिकट बुक करने वाले यात्रियों को कन्वीनियंस फीस में 50% की छूट मिलेगी।