MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Travel
  • गांधी जयंती पर कहां जाएं? 3 दिन की छुट्टी में घूम आएं बापू के ये 5 ऐतिहासिक ठिकाने

गांधी जयंती पर कहां जाएं? 3 दिन की छुट्टी में घूम आएं बापू के ये 5 ऐतिहासिक ठिकाने

Gandhi Jayanti 2026: 2 अक्टूबर शुक्रवार को गांधी जयंती है, यानी शनिवार-रविवार जोड़कर 3 दिन छुट्टी। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे, तो इस बार हिल स्टेशन की जगह इतिहास के उन जगहों पर जा सकते हैं, जहां बापू ने अपनी जिंदगी बिताई। जानिए ऐसी ही 5 जगहें

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Oct 01 2026, 05:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
साबरमती आश्रम, अहमदाबाद
Image Credit : Getty

साबरमती आश्रम, अहमदाबाद

गांधी जी 1917 से 1930 तक यहीं रहे और यह स्वतंत्रता आंदोलन के मुख्य केंद्रों में रहा। यहीं से 12 मार्च 1930 को दांडी यात्रा शुरू हुई और उन्होंने अपनी आत्मकथा लिखना भी इसी आश्रम में 1920 के दशक में शुरू किया। यात्रा शुरू करते समय उन्होंने संकल्प लिया था कि आजादी मिलने तक वापस नहीं लौटेंगे और वे कभी लौटे भी नहीं। आश्रम में उनकी कुटिया 'हृदय कुंज' भी देखने लायक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
सेवाग्राम आश्रम, वर्धा
Image Credit : @Nagpur_Vidarbha/X

सेवाग्राम आश्रम, वर्धा

यह आश्रम पैसों के हिसाब से भी दिलचस्प है। इतिहाकारों के मुताबिक, गांधी जी ने शर्त रखी थी कि उनकी कुटिया बनाने में किसी भी हाल में 500 रुपए से ज्यादा खर्च नहीं होगा और सामग्री स्थानीय ही ली जाएगी। वे यहां 1936 से 1948 में अपने निधन तक रहे। पास में शेगांव नाम का एक और गांव होने से उनकी चिट्ठियां भटक जाती थीं, इसलिए 1940 में नाम सेवाग्राम तय किया गया। परिसर में आदि निवास, बापू कुटी और बा कुटी जैसी जगहें देखी जा सकती हैं।

Related Articles

Related image1
गांधी जयंती 2026: गांधी जी के ये 10 विचार आज भी बदल सकते हैं आपकी सोच, जानें क्या हैं?
Related image2
Gandhi Jayanti 2026: 2 अक्टूबर का गांधी जी से ही नहीं, पूरी दुनिया से है खास कनेक्शन, जानिए कैसे
35
कीर्ति मंदिर, पोरबंदर
Image Credit : Instagram@travelwithbhaveshmhatre

कीर्ति मंदिर, पोरबंदर

कीर्ति मंदिर के ठीक बगल में गांधी जी के परिवार का पुश्तैनी घर है, जहां 2 अक्टूबर 1869 को उनका जन्म हुआ। तीन मंजिला इस घर में उनकी माता पुतलीबाई के प्रसव वाली जगह स्वास्तिक से चिह्नित है और ऊपर की मंजिल पर उनका पढ़ने का कमरा है। जन्मदिन पर ठीक उसी जगह खड़े होने का अनुभव अलग है।

45
आगा खान पैलेस, पुणे
Image Credit : Getty

आगा खान पैलेस, पुणे

'भारत छोड़ो आंदोलन' के बाद महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और उनके सचिव महादेव देसाई को 9 अगस्त 1942 से 6 मई 1944 तक यहां नजरबंद रखा गया था। कस्तूरबा और महादेव देसाई दोनों का निधन यहीं हुआ और उनकी समाधियां परिसर में हैं। संग्रहालय में गांधी जी का चश्मा, खाने की मेज, चरखा और चप्पलें भी रखी हैं। यहां गांधी जयंती पर भारी भीड़ जुटती है।

55
राजघाट, दिल्ली
Image Credit : Getty

राजघाट, दिल्ली

यहां हर शुक्रवार और हर 2 अक्टूबर को चरखा कताई और सर्वधर्म प्रार्थना सभा होती है। इस बार 2 अक्टूबर को शुक्रवार भी है, यानी राजघाट का यह आयोजन दोहरे मौके पर होगा। काले ग्रेनाइट के चबूतरे पर 'हे राम' लिखा है, जहां 31 जनवरी 1948 को उनका अंतिम संस्कार हुआ था। स्मारक तक पहुंचने से पहले चप्पल-जूते उतारने होते हैं। पास में तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति भी है, जहां उनका कमरा आज भी वैसा ही रखा है जैसा उनके निधन वाले दिन था।

आर्टिकल सोर्स: गुजरात टूरिज्म, jamnalalbajajfoundation.org, mkgandhi.org, गांधी राष्ट्रीय स्मारक सोसाइटी और आउटलुक ट्रैवलर।

Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
यात्रा सुझाव मार्गदर्शिका (Yatra Sujhav Margdarshika)
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Goa Trip: बना रहे हैं गोवा का प्लान? लिस्ट में जोड़ लें ये 5 आइकॉनिक फिल्मी लोकेशन
Recommended image2
UK Return: 4 साल बाद देश क्यों लौट आईं अर्शिया? बताई विदेश में रहने की असलियत
Recommended image3
Study Abroad Tips: विदेश जाने वाले हर छात्र को पहले जाननी चाहिए ये बातें
Recommended image4
Jyotirlinga Tour: IRCTC ने लॉन्च किया खास ज्योतिर्लिंग टूर, फ्लाइट से कराएगा उज्जैन-ओंकारेश्वर-महेश्वर के दर्शन
Recommended image5
Sapta Jyotirlinga Yatra: रेलवे लाया 11 दिन का स्पेशल टूर पैकेज, जानें किराया और पूरा रूट
Related Stories
Recommended image1
गांधी जयंती 2026: गांधी जी के ये 10 विचार आज भी बदल सकते हैं आपकी सोच, जानें क्या हैं?
Recommended image2
Gandhi Jayanti 2026: 2 अक्टूबर का गांधी जी से ही नहीं, पूरी दुनिया से है खास कनेक्शन, जानिए कैसे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved