2025 Top 5 Honeymoon Package: साल 2025 में 5 ऐसे हनीमून पैकेज हैं, जो बहुत ज्यादा सर्च किए गए और लोगों ने यहां अपना हनीमून को यादगार बनाया है। आप इन जगहों से इंस्पीरेसन लेकर अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं।
Popular Honeymoon Package: दिसंबर जनवरी में खूब शादियां होती हैं, ऐसे में अगर आपकी या आपके बेस्टी की शादी हो रही है, तो उन्हें आप 2025 की टॉप हनीमून पैकेज के बारे में बता सकते हैं। या फिर आप खुद के लिए 2026 में हनीमून प्लान कर रहे हैं और कन्फ्यूज हैं कि कौन-सा डेस्टिनेशन आपके रोमांटिक गेटवे के लिए परफेक्ट रहेगा, तो आपकी सर्च यहीं खत्म होती है। बाली से लेकर गोवा तक, कपल्स ने इस साल जिन टूर पैकेजों को सबसे ज्यादा गूगल किया है, वे बजट-फ्रेंडली, लग्जरी और रोमांटिक, तीनों का बेस्ट कॉम्बिनेशन हैं। ये पैकेज न सिर्फ खूबसूरत बीच, वॉटरफॉल और प्राइवेट विला ऑफर करते हैं, बल्कि आपके हनीमून को लाइफटाइम मेमोरी बनाने के लिए स्पेशल एक्टिविटी भी देते हैं। तो चलिए जानते हैं 2025 में सबसे ज्यादा पसंद किए टॉप 5 हनीमून पैकेज, ताकि आप भी अपनी ड्रीम ट्रिप बिना किसी टेंशन के बुक कर सकें।
1.बाली रोमांटिक पैराडाइज पैकेज (5 रात/6 दिन)
बाली 2025 में हनीमून कपल्स का नंबर-1 सर्च किया गया डेस्टिनेशन है।
इस पैकेज में, उबुद के राइस टेरेसेस, कांग्गू के बीच, तनाह लोट सनसेट, प्राइवेट पूल विला और कपल स्पा शामिल हैं। ये पैकेज एडवेंचर + रिलैक्सेशन दोनों पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है।
2. मालदीव वाटर विला हनीमून पैकेज (4 रात/5 दिन)
मालदीव 2025 में भी अपनी ओवर वॉटर विला की वजह से सबसे ट्रेंडिंग बना हुआ है।
इस पैकेज में, प्राइवेट वॉटर विला, फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट, स्नॉर्कलिंग, स्कूबा और रोमांटिक बीच डिनर शामिल हैं। कपल्स इसे "ड्रीम पिक्चर हनीमून" भी कहते हैं।
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।