Bangalore to Patna Chhath Puja Trains: बेंगलुरु में बिहार से लाखों लोग जॉब, बिजनेस और काम के सिलसिले में रहते हैं, जो साल में एक बार छठ-दिवाली में घर जरूर जाते हैं। इन बिहारी यात्रियों के लिए रेलवे बेंगलुरु से 12 ट्रेन संचालन कर रही है।
Bangalore to Patna trains for Chhath 2025: बिहार के सबसे बड़े त्योहारों में छठ और दिवाली का अपना अलग महत्व है। इन खास मौकों पर दूसरे राज्य में रहने वाले बिहारियों की सबसे बड़ी चिंता होती है कि वे समय पर अपने घर कैसे पहुंचें। खासकर बेंगलुरु जैसे आईटी हब से बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या लाखों में होती है। यही कारण है कि भारतीय रेलवे ने पटना के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा बढ़ा दी है। बेंगलुरु और पटना के बीच कुल 12 ट्रेनें हैं जो अलग-अलग दिनों में चलती हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेनें बेंगलुरु के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों जैसे सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SMVB), यशवंतपुर (YPR), यलहंका (YNK), बेंगलुरु सिटी (SBC), केंगेरी रेलवे स्टेशन (KGI) आदि से पटना, दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन तक जाती हैं। अगर आप भी छठ और दिवाली में बेंगलुरु से बिहार जाना चाहते हैं, तो ये 12 ट्रेन हैं, जिसमें आप सफर कर सकते हैं।
बेंगलुरु से बिहार के लिए चलने वाली ट्रेन
त्योहारों के समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है।
03242 SMVB DNR SPL
00:09 WFD 47h 46m 23:55 DNR
ये ट्रेन रात 12 बजकर 9 मिनट पर यशवंतपुर वेस्ट स्टेशन से चलकर 47 घंटे 46 मिनट में दानापुर पहुंचती है।
हफ्ते में केवल सोमवार को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर बेंगलुरु सिटी से खुलती है और करीब 48 घंटे 45 मिनट में दानापुर पहुंचती है।
12295 SANGHAMITRA EXP
09:15 SMVB 46h 25m 07:40 DNR
रोजाना सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल से खुलती है और 46 घंटे 25 मिनट में दानापुर पहुंचती है।
12578 BAGMATI EXP
12:25 KGI 45h 35m 10:00 PNBE
बेंगलुरु से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए 12578 बागमती एक्सप्रेस भी एक बढ़िया ऑप्शन है।
यह शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर केंगरी रेलवे स्टेशन से चलती है और 45 घंटे 35 मिनट में सुबह 10 बजे पटना जंक्शन पहुंचती है।
22354 HUMSAFAR EXP
13:50 SMVB 44h 35m 10:25 PNBE
हमसफर एक्सप्रेस रविवार को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल से खुलती है और 44 घंटे 35 मिनट में सुबह के 10.25 पटना जंक्शन पहुंच जाती है।
22352 SMVB SHC EXP
13:50 SMVB 44h 10m 10:00 PPTA
इसके अलावा 22352 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल से सहरसा एक्सप्रेस सोमवार को दोपहर 13.50 (रेलवे समय के अनुसार एक बजकर पचास मिनट पर) निकलती है और 44 घंटे 10 मिनट की यात्रा के बाद सुबह 10 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन तक पहुंचती है।
हुबली-रक्सौल स्पेशल शनिवार को शाम 5 बजकर 15 मिनट पर येलहंका से खुलती है और 47 घंटे बाद शाम को 4: 15 मिनट में पाटलिपुत्र पहुंचती है।
06211 MYS DBG SPL
23:45 YPR 52h 05m 03:50 PNBE
मैसूर-दरभंगा स्पेशल मंगलवार को रात 11 बजकर 45 मिनट पर यशवंतपुर से निकलती है और 52 घंटे 5 मिनट का सफर तय कर सुबह 3:50 मिनट में पटना जंक्शन पहुंचती है।
03252 SMVB DNR SPL
23:50 SMVB 48h 05m 23:55 DNR
ये ट्रेन बेंगलुरु सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल से दानापुर के लिए रात 11 बजकर 50 मिनट पर चलती है और लगभग 48 घंटे 5 मिनट का सफर कर रात 11: 55 मिनट में दानापुर स्टेशन पहुंचती हैं।
ये हफ्ते में दो दिन मंगलवार और बुधवार को चलती है।
03260 SMVB DNR SPL
23:50 SMVB 48h 05m 23:55 DNR
ये ट्रेन बेंगलुरु के सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल से 23:50 में खुलती है और 48h 05m का सफर तय कर 23:55 मिनट में दानापुर स्टेशन पहुंचती है।
ये ट्रेन सप्ताह में सिर्फ गुरुवार को चलती है
03246 SMVB DNR SPL
23:50 SMVB 48h 05m 23:55 DNR
ये बेंगलुरु के सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल से 23:50 में शुरू होती है और 48h 05m का सफर तय कर रात के 23:55 में दानापुर स्टेशन पहुंचती है।
ये ट्रेन सप्ताह में सिर्फ शुक्रवार को चलती है।
03248 SMVB DNR SPL
23:50 SMVB 48h 05m 23:55 DNR
सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल से रात के 23:50 को बनती है और 48h 05m में रात के 23:55 को ये ट्रेन दानापुर स्टेशन पहुंचती है।
बात करें इस ट्रेन के चलने के दिन की तो ये सिर्फ शनिवार को चलती है।
NOTE-
त्यौहारों के समय में इन ट्रेन की रूट बिजी होने या किसी और कारण से समय में बदलाव और ट्रेन पहुंचने या शुरू होने में लेट हो सकती है। टिकट लेने के बाद अपने ट्रेन की रनिंग स्टेटस लगातार देखते रहें और उसके हिसाब से अपनी जर्नी प्लान करें। चूंकि बेंगलुरु से बिहार का डिस्टेंस 2600 से 2700 किलोमीटर के करीब है, जिसे पहुंचने में लगभग 48 घंटा लगता है और त्योहारों के दौरान ट्रेन लेट होने से ये समय और बढ़ जाता है।
किराए और टिकट बुकिंग की सुविधा
इन ट्रेनों का किराया ट्रेन और कोच के हिसाब से अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए, संघमित्रा एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का किराया लगभग 900 से 1000 रुपये तक है, जबकि 3AC में 2500 रुपये से 2800 रुपये तक और 2AC में 3500 रुपये से 4000 रुपये तक होता है। त्योहारों में स्पेशल ट्रेनों का किराया सामान्य से थोड़ा ज्यादा रखा जाता है। टिकट आप आसानी से IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से बुक कर सकते हैं। चूंकि त्योहारों के दौरान सीटें जल्दी भर जाती हैं, इसलिए एडवांस बुकिंग करवाना ही बेस्ट ऑप्शन है।