नए नवेली दुल्हनें ध्यान दें ! करवा चौथ शॉपिंग के लिए परफेक्ट कानपुर की ये मार्केट

Published : Oct 03, 2025, 12:26 PM IST
best market for women shopping Kanpur

सार

Best Shopping Market Kanpur: कानपुर में रहती हैं और शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाने जा रही हैं तो इस बार की शॉपिंग इन प्रसिद्ध बाजारों से करें, जहां कम पैसों में बढ़िया चीज खरीदी जा सकती है।

Best Market in Kanpur: करवा चौथ 2025 इस साल 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शादी के बाद पहली बार पतिदेव की लिए व्रत रखने वाली हैं और कानपुर में रहते समझ नहीं आ रहा शॉपिंग के लिए कहां जाए तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको महिलाओं के कपड़े से लेकर जूलरी तक खरीदने के लिए कानपुर की उन 5 मार्केट की लिस्ट बताएंगे, जो कभी निराश नहीं करेगी। बजट 5 हजार का हो या 50000 का, यहां हर रेंज में सामान खरीदा जा सकता है।  

कानपुर का सीसामऊ बाजार

किफायती रेंज में साड़ी या लहंगा खरीदने के लिए आप सीसामऊ मार्केट विजिट कर सकते हैं। यहां खासतौर पर महिलाओं के कपड़े मिलते हैं। ये बाजार साड़ी का स्वर्ग कही जाती है। डेली से पार्टी वियर तक यहां साड़ी ढेरों रेंज मिल जाएगी। इसे पी रोड मार्केट भी कहा जाता है, जो सबसे पुराने मार्केट में स्थित है। यहां पर आप करवा चौथ की शॉपिंग 3-5 हजार रुपए के बीच आराम से कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Long Weekend Trip: अक्टूबर में घूम आएं नॉर्थ ईस्ट की ये 5 जगह, 15K हो जाएगी पूरी मौज

बिरहाना रोड की मार्केट

बिरहाना रोड ज्वेलरी कैपिटल के नाम से फेमस है। यहां पर गोल्ड से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ढेरों वैरायटी मिल जाएगी। वहीं, Tanishq, Kalyan Jewellers, Blue Stone, Malabar Gold जैसे शोरूम भी यहीं है। करवा चौथ के लिए प्रीमियम जूलरी खरीदने के लिए सोच रही हैं तो इसे विजिट कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- World Tourism Day: होगा 1 लाख से कम में फॉरेन ट्रिप का सपना पूरा, स्मार्ट प्लानिंग से यूरोप का भी लें मजा

जनरलगंज मार्केट

करवा चौथ के अलावा शादी-ब्याह की शॉपिंग के लिए जनरलगंज मार्केट घूम सकते हैं। यहां पर होलसेल की बड़ी-बड़ी दुकानें हैं। इसे उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ी थोक बाजार कहा जाता है। जहां चीजें कम दामों में मिलती है। अगर आप करवा चौथ 2025 पर सलवार सूट खरीदने की सोच रही हैं तो यहां आ सकती है। ये कुर्तियों का सबसे बड़ा हब है।

कानपुर का नौघड़ा बाजार

पुराने कानपुर की छोटी-छोटी गलियों में सजा नौघडा बाजार अपने पुराने अंदाज के लिए जाना जाता है। यहां पर गाड़ी की बजाय पैदल घूमा जा सकता है। ये बाजार उन महिलाओं के लिए बढ़िया है, जो साड़ी-सूट के अलावा ज्वेलरी और एक्ससेरीज खरीदना चाहती हैं। यहां पर हर सामान बिल्कुल किफायती दाम पर मिलता है।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

कानपुर में सबसे सस्ता बाजार कौन सा है?

कानपुर के हर बाजार की अपनी अलग खासियत है लेकिन आप कम पैसों में किफायती शॉपिंग करना चाहती हैं तो पी रोड, बिरहाना रोड या शिवाला विजिट कर सकते हैं।

परेड बाजार कब और कितने बजे लगता है?

सेकंड हैंड चीजें खरीदने के लिए परेड बाजार प्रसिद्ध है। यहां पर कपड़ों से लेकर किताबें सस्ते दामों पर मिलती है। परेड मार्केट हर दिन लगती है। आप सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक यहां आ सकते हैं। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में भारत के इन जगहों को किया गया सबसे ज्यादा गूगल
एक डेस्टिनेशन, चार एक्सपीरियंस, कर्नाटक के इस जगह मिलेगा अनोखा व्यू