
Best Time To Visit Goa: गोवा जाने का प्लान बनाते समय सिर्फ टिकट बुक करना ही काफी नहीं होता, सही समय चुनना सबसे जरूरी होता है। Goa अपनी खूबसूरत बीच, नाइटलाइफ और पुर्तगाली विरासत के लिए दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन यहां का मौसम, भीड़ और बजट आपके पूरे ट्रिप एक्सपीरियंस को बदल सकते हैं। अगर आपने गलत समय चुन लिया, तो ना बीच का मज़ा आएगा, ना ही ट्रैवल का। इसलिए सही सीजन समझकर ही प्लान बनाना स्मार्ट ट्रैवलर की पहचान है।
नवंबर से फरवरी तक का समय गोवा घूमने के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है, तापमान लगभग 20-30 डिग्री के बीच रहता है और बीच एक्टिविटीज का मज़ा दोगुना हो जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान यहां का माहौल फेस्टिव होता है, लेकिन इस समय भीड़ और कीमतें दोनों अपने पीक पर होती हैं। अगर आप वाइब्रेंट गोवा देखना चाहते हैं, तो यही समय चुनें।
मार्च से मई के बीच गोवा में गर्मी बढ़ जाती है और तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस समय कम टूरिस्ट आते हैं, इसलिए होटल और फ्लाइट सस्ते मिलते हैं। अगर आप भीड़ से बचकर शांत और बजट फ्रेंडली ट्रिप चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। हालांकि, दिन में घूमना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए सुबह या शाम का प्लान बेहतर रहता है।
जून से सितंबर तक गोवा में बारिश होती है, जिससे पूरा इलाका हरा-भरा और रोमांटिक हो जाता है। इस समय बीच एक्टिविटीज लीमिटेड हो जाती हैं, लेकिन नेचर लवर्स के लिए यह समय बेहद खास होता है। कम भीड़, सस्ते होटल और शांत माहौल इस सीजन की खासियत हैं। कपल्स और सोलो ट्रैवलर्स के लिए मानसून गोवा एक अलग ही एक्सपीरियंस देता है।
इसे भी पढ़ें- Goa: गोवा में घूमने की टॉप जगहें, शानदार बीच-चर्च-किले और नाइटलाइफ का पूरा ट्रैवल प्लान
अगर आप भीड़ से बचना चाहते हैं लेकिन मौसम भी अच्छा चाहिए, तो अक्टूबर और मार्च के बीच का समय चुन सकते हैं। यह शोल्डर सीजन होता है, जहां आपको अच्छा मौसम भी मिलेगा और कीमतें भी थोड़ी कंट्रोल में रहती हैं। इस दौरान आप बिना ज्यादा भीड़ के गोवा को आराम से एक्सप्लोर कर सकते हैं।
गोवा जाने से पहले होटल और फ्लाइट पहले से बुक करें, खासकर पीक सीजन में। बीच पर सनस्क्रीन और हल्के कपड़े जरूर रखें। गोवा घुमना है तो, लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए स्कूटर या बाइक रेंट करना सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। साथ ही, भीड़ से बचने के लिए नॉर्थ गोवा के साथ साउथ गोवा भी जरूर एक्सप्लोर करें, जहां ज्यादा शांति और क्लीन बीच मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- Goa Beach Dress Ideas: गोवा वेकेशन पर पहनें ये 7 ड्रेसेस, बीच पर लगेंगी बोल्ड