
आज के समय में ट्रैवल प्लान करना पहले जितना मुश्किल नहीं रहा। सही ट्रैवल ऐप्स (Travel Apps) की मदद से आप फ्लाइट, होटल, इटिनरेरी (Itinerary – यात्रा प्लान) और बजट सब कुछ आसानी से मैनेज कर सकती हैं। अगर आप भी बिना टेंशन के ट्रिप प्लान करना चाहती हैं, तो ये 5 बेस्ट ऐप्स आपका काम बेहद आसान बना देंगे।
अगर आप एक ही ऐप में फ्लाइट, होटल और बस बुक करना चाहती हैं, तो यह ऐप बेस्ट है। यह आपको अच्छे डिस्काउंट और पैकेज डील्स भी देता है, जिससे आपका ट्रैवल बजट कंट्रोल में रहता है। इंडिया में ट्रैवल प्लानिंग के लिए यह काफी भरोसेमंद ऐप माना जाता है।
और पढ़ें - दुबई ट्रैवल के लिए बड़ा अपडेट, 9 एयरलाइंस ने बदल दिए नियम
किसी भी नई जगह पर जाने के लिए यह ऐप बेहद जरूरी है। यह आपको रूट, ट्रैफिक अपडेट, पास के रेस्टोरेंट और होटल की जानकारी देता है। आप ऑफलाइन मैप भी डाउनलोड कर सकती हैं, जो ट्रैवल के दौरान बहुत काम आता है।
यह ऐप आपकी पूरी ट्रिप को ऑर्गनाइज करता है। आप अपने फ्लाइट, होटल और एक्टिविटी की डिटेल इसमें सेव कर सकती हैं और एक ही जगह पर पूरा प्लान देख सकती हैं। इससे आपका ट्रैवल बहुत आसान और व्यवस्थित हो जाता है।
अगर आप बेस्ट और सस्ती फ्लाइट ढूंढना चाहती हैं, तो यह ऐप बहुत काम का है। यह अलग-अलग एयरलाइंस की कीमतों को कंपेयर करके आपको सबसे सस्ता ऑप्शन दिखाता है। बजट ट्रैवलर्स के लिए यह एक शानदार टूल है।
और पढ़ें - Volcano National Park: जंगल के बीच छुपा है वोल्केनो, यहां है भारत का अनोखा नेशनल पार्क
अगर आप होटल से हटकर कुछ नया एक्सपीरियंस करना चाहती हैं, तो Airbnb बेस्ट है। यहां आपको होमस्टे, विला और यूनिक प्रॉपर्टीज मिलती हैं, जो आपकी ट्रिप को खास बना देती हैं।