
Vaishno Devi Special Train: चैत्र नवरात्रि के दौरान मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु कटरा पहुंचते हैं। इसी भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (04081/04082) की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी और नवरात्रि के दौरान यात्रा अधिक आरामदायक बन सकेगी।
रेलवे ऑफिशियल के मुताबिक चैत्र नवरात्र के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या कटरा पहुंचती है। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन की सेवाओं को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है, ताकि यात्रियों को पर्याप्त सीटें मिल सकें और भीड़ का दबाव कम किया जा सके।
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच कुल 14 फेरों के लिए चलाई जाएगी। पहले यह ट्रेन 21 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक संचालित की जा रही थी, लेकिन अब इसकी सेवाओं को बढ़ाकर 17 मार्च से 30 मार्च 2026 तक कर दिया गया है। इससे चैत्र नवरात्रि में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के बीच 14 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन पहले 22 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक चल रही थी, लेकिन अब इसकी ड्यूरेशन बढ़ाकर 18 मार्च से 31 मार्च 2026 तक कर दी गई है। इससे वापसी यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी पर्याप्त सीटें मिल सकेंगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के अनुसार, रेलवे यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग के प्रति हमेशा संवेदनशील रहता है। उन्होंने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के पिछले फेरों में 100 प्रतिशत आक्यूपेंसी दर्ज की गई थी। इसी कारण रेलवे ने इसके संचालन की अवधि को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
इसे भी पढ़ें- Suitcase Packing Tips: पैकिंग के वक्त कपड़ों को फोल्ड नहीं, रोल करें: ट्रॉली बैग में मिल जाएगी एक्स्ट्रा स्पेस
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चैत्र नवरात्र के दौरान मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ कश्मीर घूमने आने वाले पर्यटकों को भी इस ट्रेन से लाभ मिलेगा। इससे यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी और यात्रा अधिक सुगम बन सकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की समय-सारिणी की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139 या NTES ऐप पर जरूर चैक करें।
इसे भी पढ़ें- IRCTC Nepal Tour: IRCTC लाया है नेपाल घूमने का दमदार ऑफर, जानें पूरा खर्च, ट्रैवल इटनेरी और डिटेल