
Cheap Tourist Places in Bihar: बिहार एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वाला राज्य है। यहां कई ऐसी जगहें हैं, जहां जाकर आप इतिहास और प्रकृति की खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन जगहों को घूमने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता। तो चलिए जानते हैं बिहार की 4 ऐसी शानदार जगहों के बारे में, जहां आप 10 हजार रुपए के अंदर आराम से घूम सकते हैं।
बोधगया में आप महाबोधि मंदिर घूम सकते हैं। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। यहीं पर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। बोधिवृक्ष के नीचे ध्यान लगाकर पर्यटक अध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। बोधगया में थाई, जापानी,तिब्बती और भूटानी मठ है। इसके साथ यहां पर बुद्धा स्टैच्यू पार्क है। पार्क में बुद्ध का बहुत ही विशाल प्रतीमा स्थापित है।
राजगीर में आप शांति स्तूप तक रोपवे के जरिए जा सकते हैं, जहां से पूरे शहर का सुंदर नजारा दिखता है। इसके अलावा आप वेणुवन घूम सकते हैं। गर्म जलकुंड प्राकृतिक तौर पर गर्म पानी के लिए फेमस है। यहां पर आप स्नान कर सकते हैं।इसके अलावा सप्तपर्णी गुफाएं और जरासंध का अखाड़ा भी देखने वाली जगहें हैं।
और पढ़ें: 15 अगस्त के वीकेंड पर 10 K में राजस्थान के इन 6 जगहों को करें एक्सप्लोर
नालंदा में आप नालंदा यूनिवर्सिटी के खंडहर घूम सकते हैं। प्राचीन भारत की शिक्षा प्रणाली का अद्भुत उदाहरण हैं। नालंदा आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम में खुदाई में मिले दुर्लभ अवशेषों को देख सकते हैं।ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल और नालंदा महाविहार भी आप यहां एक्सप्लोर कर सकते हैं।
नालंदा को आप एक दिन में एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर रुकने का प्लान है, तो आप 500 से लेकर 2 हजार रुपए प्रति नाइट के हिसाब से होटल ले सकते हैं। खाने-पीने और घूमने का खर्चा 1500 रुपए होंगे।
वैशाली में आप अशोक स्तंभ देख सकते हैं। यह मौर्य सम्राट की गवाही देता है। इसके अलावा वैशाली स्तूप और बुद्ध स्तूप भी देखने लायक जगहें हैं।यहां स्थित विश्व शांति स्तूप सफेद संगमरमर से बना शांतिपूर्ण स्थल है। अम्रपाली म्यूजिम में आप इतिहास से रूबरू हो सकते हैं। वैशाली में आप 2000 रुपए के अंदर घूम सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Rakhi Special Train: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रक्षाबंधन पर रेलवे चलाएगा भाई-बहन के लिए स्पेशल ट्रेन