महाबलेश्वर मानसून में हरियाली से भर जाता है, बॉलीवुड सितारे भी यहाँ आते हैं। 2-3 दिन की ट्रिप में वेन्ना लेक, लिंगमाला झरना, और आर्थर सीट पॉइंट घूमें।
महाराष्ट्र के सह्याद्रि पर्वतों में बसा महाबलेश्वर सिर्फ एक हिल स्टेशन नहीं, बल्कि हरियाली का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। महाबलेश्वर मानसून में जब चारों ओर हरियाली छा जाती है, घाटियां बादलों में छिप जाती हैं और झरने झूम उठते हैं – यही वो वक्त होता है जब बॉलीवुड स्टार्स यहां पहुंच जाते हैं। शाहरुख खान, आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक कई सेलेब्स मानसून में महाबलेश्वर को शांति और रिलैक्सेशन के लिए चुनते हैं। अगर आप भी महाराष्ट्र या इसके आस पास से हैं, तो इस मानसून यहां जाने का प्लान जरूर बनाएं, यहां एक बार चले गए, तो लगेगा इससे खूबसूरत और शांति कहीं और नहीं।
महाबलेश्वर जाने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं? (How many days is enough for Mahabaleshwar?)
2 से 3 दिन महाबलेश्वर घूमने के लिए पर्याप्त हैं
2 दिन में आप प्रमुख पॉइंट्स, झरनों और बाजार घूम सकते हैं
3 दिन में पास के पंचगनी या प्रतापगढ़ किला भी जा सकते हैं
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।