Braj Holi Travel Guide: ब्रज होली 2026 में मथुरा, वृंदावन और बरसाना की अनोखी होली देखने जा रहे हैं? जानें ब्रज होली ट्रेवल गाइड, सही समय, ठहरने की जगहें और जरूरी टिप्स, ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और यादगार बन सके।
ब्रज की होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति, परंपरा और संस्कृति का अनोखा संगम है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में मनाई जाने वाली ब्रज होली दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां की लठमार होली, फूलों की होली और फाग उत्सव इसे भारत की सबसे खास होली बना देते हैं। अगर आप Braj Holi 2026 में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो यह ट्रेवल गाइड और जरूरी टिप्स आपकी यात्रा को सुरक्षित और यादगार बना देंगे।
25
ब्रज होली कहां-कहां मनाई जाती है
ब्रज क्षेत्र में होली 40 दिनों तक चलती है। इसकी शुरुआत मथुरा और वृंदावन से होती है।
वृंदावन- बांके बिहारी मंदिर की फूलों की होली और विधवा होली बहुत प्रसिद्ध है।
बरसाना- लठमार होली यहां का मुख्य आकर्षण है, जहां महिलाएं पुरुषों को प्रतीकात्मक रूप से लाठियों से मारती हैं।
नंदगांव- यहां की होली में लोकगीत और रंगों का अनोखा मेल देखने को मिलता है।
मथुरा- अंतिम दिन की होली बेहद भव्य होती है।
35
ब्रज होली देखने का सही समय
ब्रज होली बसंत पंचमी से शुरु हो जाती है और इसकी तारीखें हर साल बदलती हैं।
2026 में होली से लगभग 7-10 दिन पहले से ही कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं।
अगर आप भीड़ से बचना चाहते हैं, तो फूलों की होली या लठमार होली से 1-2 दिन पहले पहुंचना बेहतर रहता है।
45
कहां ठहरें और कैसे पहुंचें
कैसे पहुंचें-
नजदीकी रेलवे स्टेशन- मथुरा जंक्शन
नजदीकी एयरपोर्ट- आगरा और दिल्ली
दिल्ली से मथुरा की दूरी लगभग 180 किमी है
कहां ठहरें-
वृंदावन और मथुरा में बजट से लेकर लग्जरी होटल उपलब्ध हैं
होली सीजन में होटल पहले से बुक कर लें, क्योंकि रेट बहुत बढ़ जाते हैं
55
ब्रज होली एंजॉय करने के जरूरी टिप्स
सफेद या पुराने कपड़े पहनें
मोबाइल और वॉलेट वाटरप्रूफ कवर में रखें
ऑर्गेनिक रंगों का ही इस्तेमाल करें
भीड़ में ग्रुप से अलग न हों
कैमरा और चश्मा जरूर रखें
ज्यादा कीमती गहने न पहनें
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।