
Budget 2026 Foreign Tour: Union Budget 2026 में आम लोगों और मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विदेश यात्रा, विदेश में पढ़ाई और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेजे जाने वाले पैसों पर लगने वाले Tax Collected at Source (TCS) को कम करने का ऐलान किया है। Liberalised Remittance Scheme (LRS) के तहत अब TCS दर 5% से घटाकर सिर्फ 2% कर दी गई है। इस फैसले से न सिर्फ लोगों का upfront खर्च कम होगा, बल्कि टैक्स रिफंड से जुड़ी परेशानियां भी काफी हद तक खत्म होंगी।
Budget 2026 में overseas tour packages पर TCS को 2% कर दिया गया है। पहले यह दर 5% और कुछ मामलों में 20% तक थी। इसके चलते इंटरनेशनल ट्रिप बुक करते समय लोगों को ज्यादा रकम पहले ही टैक्स के रूप में देनी पड़ती थी। अब कम TCS की वजह से ट्रैवल बुकिंग सस्ती होगी और यात्रियों पर तुरंत पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा।
पहले ज्यादा TCS कटने के कारण लोगों को ITR फाइल करने के बाद महीनों तक रिफंड का इंतजार करना पड़ता था। कम TCS का मतलब है कम over-collection और बेहतर cash flow। इससे टैक्स कंप्लायंस भी आसान होगा, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी इनकम स्ट्रक्चर सरल है।
सरकार के इस फैसले से इंटरनेशनल ट्रैवल, एजुकेशन और हेल्थ से जुड़े खर्चों को बढ़ावा मिलेगा। कम TCS से लोगों का भरोसा बढ़ेगा और विदेश यात्रा या पढ़ाई का फैसला लेना आसान होगा।
इसे भी पढ़ें- बजट 2026 में टूरिज्म को बड़ा बूस्ट: नया हॉस्पिटैलिटी संस्थान, 10 हजार गाइड्स की ट्रेनिंग और हेरिटेज मिशन