25000 से कम में कर आएं 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, IRCTC दे रहा है बजट फ्रेंडली ऑफर

Published : Sep 02, 2025, 09:25 PM IST
Affordable IRCTC Jyotirlinga tour

सार

7 Jyotirlinga IRCTC Tour Package: यदि आपको ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने का मन है, लेकिन प्लान और पैकेज नहीं बन रहा है, तो IRCTC लाया है सस्ता ऑफर। इस पैकेज में आप 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पाएंगे, वो भी सभी सुविधाओं के साथ।

Cheap IRCTC Tour Package for 7 Jyotirlingas: अगर आपको भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना है, तो IRCTC लाया है शानदार ऑफर। इस ऑफर में आप भारत के सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। 7 ज्योतिर्लिंग की ये यात्रा योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से शुरू होकर देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित प्रमुख 12 में से 7 ज्योतिर्लिंग और तीर्थ स्थलों तक यात्रियों को दर्शन करवाई जाएगी। IRCTC के द्वारा आयोजित ये यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है बल्कि यात्रियों को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव भी कराएगी, वो भी सुविधाओं के साथ।

ट्रैवल ड्यूरेशन और डेट

  • ड्यूरेशन- 11 रातें / 12 दिन
  • ट्रैवल डेट- 18 नवंबर 2025 से 29 नवंबर 2025
  • ट्रेन का नाम- भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

इसे भी पढ़ें- IRCTC के शॉर्ट ट्रिप पैकेज, वाघा बॉर्डर से शिरडी तक सिर्फ 3 दिन में !

इन 7 ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन

  • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)
  • महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन, मध्य प्रदेश)
  • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात)
  • द्वारकाधीश मंदिर एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, भेट द्वारका (गुजरात)
  • त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (नासिक, महाराष्ट्र)
  • भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)
  • घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (औरंगाबाद, महाराष्ट्र)

पैकेज शुल्क (प्रति व्यक्ति)

केटेगरी                           वयस्क (Single/Double/Triple)           बच्चा (5-11 साल)

कम्फर्ट (2AC)                 ₹54,390                                                ₹52,425

स्टैंडर्ड (3AC)                  ₹40,890                                                ₹39,260

इकॉनमी (SL)                  ₹24,100                                               ₹22,720

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

  • भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा (क्लास के अनुसार)
  • होटल/धर्मशाला में स्टे और वॉश एंड चेंज सुविधा के साथ
  • प्योर वेज फूड (सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना)
  • बस के माध्यम से सभी दर्शनीय स्थल, मंदिर, भ्रमण और ट्रांसफर की सुविधा
  • यात्रा बीमा मिलेगा।
  • टूर गाइड और IRCTC टूर मैनेजर की स्पेशल सर्विस
  • सभी टैक्स लागू होंगे

इसे भी पढ़ें- वाइफ-गर्लफ्रेंड या दोस्तों के साथ घूमने जाना है तो शानदार हैं भारत की ये 5 जगह

पैकेज में क्या शामिल नहीं है?

  • मंदिर/स्मारक एंट्री पीस, बोटिंग चार्ज।
  • गाइड या स्थानीय दर्शन के एक्स्ट्रा खर्च।
  • टिप्स, निजी खर्चे जैसे लॉन्ड्री, मिनरल वाटर, कोल्ड ड्रिंक आदि के शामिल नहीं है।

नोट: सिंगल बुकिंग पर यात्री को दूसरे यात्री के साथ रूम/बर्थ शेयर करना पड़ेगी।

इस पैकेज में रेलवे ने लगभग 33% तक की विशेष छूट दी है।

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Travel Gadgets: बैग में जरूर रखें 5 स्मार्ट ट्रैवल गैजेट्स, हॉलिडे ट्रिप बनेगी टेंशन फ्री
Goa Monsoon Travel: बारिश में गोवा घूमने का प्लान? ये 10 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार