Travel Tips: 25 हजार में घूमें 10 सस्ते डेस्टिनेशन, जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ !

Published : May 14, 2025, 11:14 AM IST

10 Budget Friendly Destination: कॉलेज के आखिरी साल में हैं और दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान नहीं की है तो समय मत गवाइए। घूम आएं भारत के ये 10 बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन। जिसे आप केवल 2500 रु में घूम सकते हैं। 

PREV
110
वाराणसी घूमने का प्लान

दोस्तों के साथ वाराणसी की ट्रिप खास रहेगी। गर्मी के मौसम में यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती है। ऐसे में आप आराम से यहां घूम सकते हैं। गंगा घाट, आध्यात्मिक माहौल, सांस्कृति के कई रूप यहां देखें को मिलेंगे। पैसे बचाने के लिए घाटों के पास स्थित सस्ते लॉंज में रुके और फैंसी फूड की बजाय लोकल फूड का मजा उठाएं।

210
पांडिचेरी घूमने का बजट

बीच देखना है लेकिन गोवा जाने का बजट नहीं है तो पॉन्डिचेरी जा सकते हैं। यहां पर शांति, साफ-सुथरे बीच के अलावा आपको कई वॉटर एक्टिविटी भी मिल जाएंगी। यहां पर किसी भी महीने आए। जहां तक रुकने की बात है। तो होटल की बजाय हॉस्टल में रुके और टी व्हीलर किराए पर रहकर शहर एक्सप्लोर करं। यहां पर फ्रंच आर्किटेक्चर की छवि दिखती है।

310
गोकर्णा के फेमस डेस्टिनेशन

गोवा और पार्टी कल्चर नहीं देखना चाहती हैं तो कर्नाटक स्थित गोकर्णा आना बनता है। यहां पर हिल्स, समंदर और ट्रेकिंग का मजा उठा सकते हैं। बजट ट्रिप के लिए सस्ते बीच हट में रुकें और पैदल ही बीच दर बीच चलें।

410
ऋषिकेश ट्रेवल टिप्स

ऋषिकेश की गंगा आरती विश्व प्रसिद्ध है। आप भी आध्यात्म से जुड़ना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। अप्रैल से जुलाई के बीच यहां ऑफ सीजन होता है। ऐसे में यहां आना बजट फ्रेंडली ररहेगा। यहां पर डॉर्म या आश्रम हैं, जो स्टे मुहैया कराते हैं। आप रेस्टोरेंट की बजाय लोकल स्ट्रीट पर वेज फूड का मजा उठाएं।

510
हम्पी में घूमने की जगह

बीच-पहाड़ों से हटकर कुछ देखना है तो क्यों ना भारतीय संस्कृति को एक्सप्लोर किया जाए। हम्पी इसका सबसे बेस्ट उदाहरण है। यहां पर  प्राचीन मंदिर, चट्टानों वाले दृश्य है। हम्पी आने का सही सीजन अक्टूबर से फरवरी है। 

610
मैक्लोडगंज ट्रैवल प्लान

गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों पर जाना है तो शिमला-मनाली छोड़कर मैक्लोडगंज जाएं। यहां पर तिब्बती संस्कृति की झलक मिलती है। आप एडवेंचर लवर हैं तो त्रिउंड ट्रैक करें। मैक्लोडगंज आने का सही समय: मार्च से जून और सितंबर से नवंबर  है। वहीं बचत की टिप के बैकपैकर हॉस्टल में रुकें और ट्रैकिंग करें।

710
अल्लेप्पी, केलर घूमने का बजट

केरल घूमना थोड़ा एक्सपेंसिव है लेकिन पूरा केलर कवर करने की बजाय आप अल्लेप्पी जाएं। ये बैकवाटर बोटिंग, नारियल के पेड़ के लिए फेमस है। यहां पर नवंबर से मई का समय बेस्ट माना जाता है। अगर पैसे बचाने हैं तो बैकवाटर बोटिंग शेयरिंग पर लें। इससे हजारों रुपए बचेंगे। साथ ही लोकल खाने का लुत्फ उठाएं।

810
पुष्कर, राजस्थान

राजस्थान अपनी रंग-बिरंगी झलक के लिए जाना जाता है। जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर के अलावा पुष्कर भी बहुत खूबसूरत है। यहां पर आप पवित्र झील, ऊंट मेला, रंग-बिरंगे बाजार को एक्सप्लोर कर सकते हैं। पुष्कर आने का सही वक्त अक्टूबर से मार्च है। पैसे बचाने के लिए  रूफटॉप हॉस्टल में रुके। और सस्ते थाली रेस्टोरेंट मिल जाएंगे जहां पर खाना खा सकते हैं। लोकल ट्रांसपोर्ट की जगह पैदल चलें। 

910
मेघालय टूरिस्ट डेस्टिनेशन

बीते कुछ सालों में मेघायल टूरिस्ट स्पॉट बनकर उभरा है। आप भी हसीन वादियों और नेचर का अद्भुत संगम देखना चाहते हैं तो यहां आना बनता है। मेघायल में रूट ब्रिज, साफ नदियां दिल में बस जाएंगी। यहां पर मानसून छोड़कर किसी भी मौसम में आ सकते हैं। पैसे बचाने हैं तो टूर पैकेज से बचें। होमस्टे करें और घूमने के लिए लोकल टैक्सी लें।

1010
कसोल, हिमाचल प्रदेश

यंग जनरेशन के बीच हिमाचल प्रदेश बहुत प्रसिद्ध है। यहां शांत वादियां, पार्वती वैली दीवाना बना देगी। इसके अलावा कसोल घूमने का सही समय मार्च से जून के बीच है। बजट बचाने के लिए नदी किनारे कैंप लगाएं या हॉस्टल में रुकें। लोकल HRTC बसों से यात्रा करें।

Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories