Covid का विस्फोट, इन 5 देशों की यात्रा से बचें

Published : May 31, 2025, 04:58 PM IST
Covid का विस्फोट, इन 5 देशों की यात्रा से बचें

सार

Rising Covid variants 2025 countries: कोविड के मामले चीन, सिंगापुर, ताइवान, हांगकांग, और अमेरिका में बढ़ रहे हैं। NB.1.8.1 वेरिएंट चिंता का कारण है। यात्रा से पहले स्थानीय नियमों की जांच करें।

दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, जिससे वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसियों और ट्रैवल इंडस्ट्री में अलर्ट जारी हो गया है। मई 2025 के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, कई देशों में Covid-19 के मामलों में अचानक तेज़ उछाल देखा गया है, जिससे संक्रमण का खतरा फिर मंडराने लगा है। चिंता की बात यह है कि NB.1.8.1 नाम का नया कोविड वेरिएंट कई देशों में सामने आया है, जो तेज़ी से फैलने और प्रतिरक्षा तंत्र को चकमा देने की क्षमता रखता है। यह वेरिएंट स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए एक नई चुनौती बन चुका है, और यात्रियों के लिए एक बड़ा रिस्क। यात्रा प्रेमियों के लिए यह समय सतर्कता बरतने का है। अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य रिपोर्ट्स और स्थानीय सरकारों की एडवाइजरी के अनुसार, कुछ ऐसे देश हैं जहां फिलहाल यात्रा करना जोखिमभरा हो सकता है। आइए जानते हैं उन 5 देशों के बारे में, जहां कोरोना के मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है और जहाँ फिलहाल यात्रा करने से बचना ही समझदारी होगी।

चीन

चीन उन देशों में से एक है जहाँ कोविड के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोविड के तेजी से फैलने की वजह से बहुत से लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। चीन में NB.1.8.1 वेरिएंट फैल रहा है। दुनिया भर में इस वेरिएंट के तेजी से फैलने की वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी की है।

सिंगापुर

सिंगापुर में भी कोविड के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। सैकड़ों नए मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर NB.1.8.1 वेरिएंट से जुड़े हैं। पिछले हफ्ते औसतन 225 लोग रोज अस्पताल में भर्ती हो रहे थे, जो अब बढ़कर 350 हो गए हैं। रोजाना ICU में भर्ती होने वालों की संख्या भी बढ़कर 9 हो गई है।

ताइवान

ताइवान में भी कोविड का प्रकोप चिंता का विषय बना हुआ है। सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। टेस्टिंग बढ़ाने जैसे कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं। अगर आप ताइवान जाने की सोच रहे हैं, तो वहाँ के नियमों के बारे में जान लें और बेवजह की यात्रा टाल दें।

हांगकांग

हांगकांग में कोविड के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। यहाँ भी NB.1.8.1 वेरिएंट फैल रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर फिर से दबाव बढ़ गया है। सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग और यात्रा प्रतिबंध फिर से लागू कर दिए हैं। अगर आपको हांगकांग जाना ही है, तो पहले वहाँ के नियमों और चेतावनियों के बारे में अच्छी तरह जान लें।

अमेरिका

अमेरिका में भी कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। न्यूयॉर्क, कैलिफ़ोर्निया और ओहायो जैसे कुछ इलाकों में NB.1.8.1 वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) हालात पर नज़र रखे हुए है। अगर आपको इन जगहों पर जाना है, तो पहले वहाँ के हालात और नियमों के बारे में जान लें, वरना यात्रा टाल देना ही बेहतर है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahakaleshwar Aarti Booking: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे करें भस्म, संध्या और शयन आरती की बुकिंग
₹33820 में शानदार ऑफर, IRCTC के एक पैकेज में घूम आएं सिक्किम की 4 जगह