Bhutan Tour: IRCTC का 14 Days पैकेज, बजट में करें 1st फॉरेन ट्रिप

Published : May 30, 2025, 05:09 PM IST
IRCTC 14 day Bhutan Tour Plan under budget

सार

India Bhutan mystic mountain tour: IRCTC का भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर आपको ले जाएगा एक अद्भुत यात्रा पर, जहाँ पूर्वोत्तर भारत की हरियाली से लेकर भूटान की शांत घाटियों तक, हर पल एक नया अनुभव होगा। 

सुबह की ठंडी धुंध, पहाड़ों की चोटियों पर मंडराते बादल, मंदिरों में बजते मंत्रों की गूंज और हर मोड़ पर मिलने वाली एक नई कहानी। IRCTC की ओर से लॉन्च हुआ भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर ठीक ऐसा ही एंक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है। यह 14 दिनों का एक ऐसा जादुई सफर है जो भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों की जीवंत हरियाली से होते हुए आपको भूटान के शांति-से-भरपूर घाटियों तक ले जाता है। जी हां, अब आप IRCTC (भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन) ने एक खास इंटरनेशनल टूर लॉन्च किया है, जिसमें भारत और भूटान की सुंदरता को एक साथ एक्सप्लोर किया जा सकता है। 

इस जर्नी में आपको मिलेगा प्राकृतिक सुंदरता का नजारा, सांस्कृतिक धरोहरें और आध्यात्मिक सुकून का एहसास – वो भी एक ही बार में। दिल्ली से शुरू होकर कामाख्या मंदिर, चेरापूंजी के झरनों, थिम्फू के स्तूपों, पुनाखा के किलों और पारो की पहाड़ियों तक यह यात्रा किसी काल्पनिक सीनरी से कम नहीं लगती।

जर्नी की शुरुआत दिल्ली से गुवाहाटी तक 

IRCTC जर्नी की शुरुआत दिल्ली से ट्रेन द्वारा गुवाहाटी तक होगी। गुवाहाटी में आने के बाद आप प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर के दर्शन करेंगे, जो नीलाचल पहाड़ी पर स्थित है और शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। इसके बाद, सड़क मार्ग से शिलॉन्ग की ओर प्रस्थान किया जाएगा, जिसमें उमियम झील जैसे लोकल लोकेशन का आनंद लिया जाएगा।

मेघालय में घूमेंगे शिलॉन्ग और चेरापूंजी 

शिलॉन्ग में कैथेड्रल ऑफ मैरी हेल्प ऑफ क्रिश्चियंस, वार्ड्स लेक और डॉन बॉस्को म्यूजियम जैसे सांस्कृतिक स्थलों की सैर कराई जाएगी। इसके बाद, चेरापूंजी की ओर जाएंगे, जहां मासमाई गुफाएं, नोहकलिकाई वाटरफॉल और सेवन सिस्टर्स फॉल्स जैसी प्राकृतिक सुंदरताओं का अनुभव किया जाएगा। वापसी में, शिलॉन्ग के पास स्थित एलिफेंट फॉल्स का भी घूमा जाएगा।

भूटान की ओर कैसे होंगे रवाना

आईआरसीटीसी ट्रैवल में मेघालय से आगे जर्नी की शुरुआत, पश्चिम बंगाल के हासीमारा रेलवे स्टेशन तक ट्रेन द्वारा जारी रहेगी। जो भूटान के एंट्री पॉइंस फुंटशोलिंग के पास है। यहां से भूटान में एंट्री के लिए आवश्यक इमिग्रेशन प्रोसेस पूरी की जाएंगी। भूटान की राजधानी थिम्फू में बुद्धा प्वाइंट, मोतिथांग ताकिन प्रिजर्व, नेशनल लाइब्रेरी और हैंडीक्राफ्ट मार्केट जैसे फेमस लोकेशन का भ्रमण कराया जाएगा। दिन का अंत ताशी चो डजोंग की यात्रा से होगा, जो एक धार्मिक किला है।

भूटान में क्या-क्या एक्सप्लोर कर सकेंगे?

थिम्फू से पुनाखा की ओर प्रस्थान करते समय, डोचुला पास से हिमालय की माउंटेन का सीन देखने को मिलेगा। पुनाखा में, फो चू और मो चू नदियों के संगम पर स्थित पुनाखा डजोग घूमा जाएगा। इसके बाद पारो की यात्रा में नेशनल म्यूजियम, पारो डजोंग, तामचोग ल्हाखांग आयरन ब्रिज और टाइगर नेस्ट मठ के बेस कैंप की सैर शामिल है। इसके अलावा लामपेरी रॉयल बॉटनिकल पार्क की सैर, सांस्कृतिक प्रदर्शन और पारंपरिक हॉटस्टोन बाथ का एक्सपीरियंस भी कराया जाएगा।

IRCTC ट्रैवल पैकेट और बुकिंग की डिटेल

टाइम: 13 रात / 14 दिन

कुल सीटें: 150

जर्नी टाइप: डबल ऑक्यूपेंसी

किराया (प्रति व्यक्ति): सुपीरियर एसी फर्स्ट क्लास (कूपे): ₹1,58,850, सुपीरियर एसी फर्स्ट क्लास (कैबिन): ₹1,44,892, डीलक्स एसी 2-टियर: ₹1,29,495, कंफर्ट एसी 3-टियर: ₹1,18,965 

इस पैकेज में ट्रेन यात्रा, 3-स्टार होटलों में स्टे, शाकाहारी भोजन, लोकल ट्रांसपोर्टेशन, लोकेशन की सैर, ट्रैवल बीमा और पूरे यात्रा के दौरान एक टूर गाइड की सेवाएं शामिल हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Pink City: जयपुर नहीं, साउथ का ये शहर बन जाता है बसंत में गुलाबी नगरी
Hawa Mahal Name Story: कैसे पड़ा हवा महल का नाम? कहानी है बड़ी रोचक