पहाड़ों पर मानसून में जाने का प्लान है? रुकिए! भूस्खलन और बंद सड़कों से बचने के लिए जून से पहले ही औली, चोपता, मनाली, धर्मशाला और लैंसडाउन जैसे खूबसूरत हिल स्टेशनों की सैर कर लें।
गर्मियों के बजाए पहाड़ों पर मानसून में जाने का सोच रहे हैं तो हो जाएगा ट्रेवल का सारा पैसा बर्बाद, क्यों बरसात के मौसम में पहाड़ों पर बहुत ज्यादा भूस्खलन और बादल फटने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये सही समय है – क्योंकि जैसे ही मॉनसून दस्तक देगा, इन पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन, ट्रैफिक जाम, और सड़क बंद होने की घटनाएं आम हो जाती हैं। इसलिए जून की शुरुआत तक की ये ट्रैवल विंडो परफेक्ट है सुकूनभरी और सुरक्षित ट्रिप के लिए।
यहां जानिए 5 बेहतरीन हिल स्टेशन जो आपको मॉनसून से पहले एक्सप्लोर कर ही लेने चाहिए:
1. औली, उत्तराखंड – बर्फ से हरियाली का ट्रांजिशन
औली सिर्फ स्कीइंग के लिए ही नहीं, ग्रीन वैली और शांत मौसम के लिए भी फेमस है।
अप्रैल से जून तक यहां मौसम एकदम ठंडा और क्लियर रहता है।
मानसून में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यह इलाका कई बार बंद हो जाता है।
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।