Other Lifestyle

महाराष्ट्र का माउंट एवरेस्ट देखा? ये तीर्थ स्थान है स्वर्ग सा सुंदर

Image credits: social media

महाराष्ट्र का माउंट एवरेस्ट

महाराष्ट्र में सह्याद्री पर्वत सीरीज का का सबसे ऊंचा शिखर माउंट कलसुबाई है। सबसे ज्यादा ऊंचाई की वजह से इसको माउंट एवरेस्ट कहा जाता है।

Image credits: social media

कहां है माउंट कलसुबाई?

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अलोका तालुका में मौजूद एक बेहद खुबसूरत पहाड़ है। माउंट कलसुबाई चारों तरफ से प्राकृतिक सीन्स से घिरा हुआ है।

Image credits: social media

5400 फीट की ऊंचाई

महाराष्ट्र में ट्रेकिंग करने वाली कम्यूनिटी के लिए माउंट कलसूबाई एक तीर्थ स्थान से कम नहीं है। ये समुद्रतल से लगभग 5400 फीट (1646 मीटर) ऊंचाई पर है।

Image credits: social media

रात में करें ट्रैकिंग

माउंट कलसुबाई की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां लोग सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी ट्रेकिंग करने के लिए आते हैं। यहां तक पहुंचना मुंबई और पुणे दोनों जगहों से ही आसान है।

Image credits: social media

माउंट कलसुबाई जानें के बेस्ट टाइम

माउंट कलसुबाई पर चढ़ाई करना मानसून के बाद ही सबसे अच्छा माना जाता है। अक्टूबर या नवंबर का महीना मानसून के बाद चढ़ाई के लिए सबसे अच्छा होता है।

Image credits: social media

कैसे पहुंचे माउंट कलसुबाई

मुंबई से माउंट कलसुबाई तक जाने के लिए आपको कसाला तक के लिए लोकल ट्रेन लेनी होगी। कसारा स्टेशन से जीप लेकर बारी गांव पहुंचें।

Image credits: social media

माउंट कलसुबाई पहुंचने का दूसरा तरीका

दूसरा रास्ता मुंबई से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर इगतपुरी पहुंच जाएं। यहां से आप बारी गांव पहुंच सकते हैं। बारी गांव माउंट कलसुबाई का बेस वीलेज है, जहां से ट्रेकिंग शुरू की जाती है।

Image credits: social media