इन 5 जगहों पर मिलेगा अनंत आशीर्वाद, दिल्ली एनसीआर के गणपति कर देंगे सारे संकट दूर

Published : Aug 22, 2025, 06:00 PM IST

Best Ganesh Chaturthi Celebration Places in Delhi NCR: गणेश चतुर्थी आने वाली है और ऐसे में अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहकर गणपति बप्पा के दर्शन करना चाहते हैं, तो इन मंदिरों में जरूर जाएं। 

PREV
16
दिल्ली एनसीआर के 5 गणेश मंदिर

Famous Ganesh temples in Delhi NCR: गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी जो भी संकट हो, उनका नाम लेने से सब दूर हो जाते हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी के मौका जल्द ही आने वाला है और इस दिन पूरे देशभर में भक्त बड़ी श्रद्धा से बप्पा की पूजा करते हैं। दिल्ली एनसीआर में भी कुछ ऐसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर हैं, जहां दर्शन मात्र से मन की मुरादें पूरी होने का विश्वास है। यहां न केवल भव्य सजावट देखने को मिलती है, बल्कि भक्तों की भीड़ और भक्ति का माहौल ऐसा होता है कि हर कोई बप्पा की कृपा का अनुभव करते हैं।

26
दिल्ली का प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर

महाराष्ट्र की तरह दिल्ली में भी सिद्धि विनायक मंदिर गणपति भक्तों का बड़ा मंदिर है। यहां हर साल गणेश चतुर्थी पर खास पूजा और सजावट होती है। भक्त दूर-दूर से यहां बप्पा का आशीर्वाद लेने आते हैं। मंदिर का माहौल भक्तिरस में डूबा रहता है और ऐसा लगता है जैसे मानो गणपति बप्पा स्वयं अपने भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हों।
इसे भी पढ़ें- Havelock Island Travel Guide: भारत का हिडन पैराडाइज, हनीमून या फैमिली ट्रिप ये आइलैंड सबके लिए है बेस्ट

36
श्री विनायक मंदिर, सारोजिनी नगर

सारोजिनी नगर का श्री विनायक मंदिर अपनी खास पहचान रखता है। यहां स्थापित गणेश प्रतिमा को मंगलकारी और संकट नाशक माना जाता है। गणेश चतुर्थी पर इस मंदिर को फूलों और लाइट से सजाया जाता है और भक्तों की लंबी कतारें यहां देखी जा सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां गणपति बप्पा के दर्शन करने से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं।

46
उत्तरी दिल्ली का गणेश मंदिर

दिल्ली के उत्तरी हिस्से में स्थित गणेश मंदिर भी भक्तों के लिए खास है। यहां का वातावरण बेहद शांत और पॉजिटीव है। गणेश चतुर्थी पर विशेष भजन संध्या और आरती का आयोजन होता है। भक्त यहां आकर न सिर्फ पूजा-अर्चना करते हैं बल्कि अपने मन की इच्छाएं भी बप्पा से कहते हैं।

56
नोएडा का गणपति धाम

दिल्ली एनसीआर का हिस्सा, नोएडा भी गणपति भक्ति से अछूता नहीं है। यहां का गणपति धाम चतुर्थी के समय भक्तों से खचाखच भरा रहता है। मंदिर में गणपति बप्पा की बड़ी और आकर्षक प्रतिमा स्थापित है। यहां दर्शन करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिलने की मान्यता है।

इसे भी पढ़ें- आधुनिकता के दौर में भी जिंदा है संस्कृत, इन 5 गांवों आज भी बोली जाती है ये प्रचीन भाषा

66
गुड़गांव का विनायक मंदिर

गुड़गांव का विनायक मंदिर भी गणपति भक्तों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां प्रतिमा बेहद दिव्य मानी जाती है और गणेश चतुर्थी पर मंदिर परिसर का नजारा भक्ति और उत्साह से भर जाता है। स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि दूर-दराज से भी भक्त यहां बप्पा का आशीर्वाद लेने आते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories