International Travel Guide For Divorce Parents: डिवोर्स या सेपरेटेड पैरेंट्स बच्चों संग विदेश यात्रा करने जा रहे हैं, तो उन्हें सहमति पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, कोर्ट ऑर्डर और मैरिज/डिवोर्स सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट्स साथ रखना जरूरी है।
Travell Guides: अगर आप तलाकशुदा या अलग रह रहे पैरेंट्स हैं और बच्चों के साथ विदेश घूमने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। बिना जरूरी डॉक्यूमेंट्स के आपको एयरपोर्ट से ही वापस लौटना पड़ सकता है। ऐसे पैरेंट्स को अपने साथ कम से कम 6 जरूरी डॉक्यूमेंट्स रखने चाहिए, वरना ट्रैवलिंग के दौरान परेशानी हो सकती है। आइए बताते हैं वो 6 जरूरी ड्रॉक्यूमेंट्स के बारे में।
क्यों जरूरी हैं डॉक्यूमेंट्स?
अगर बच्चा आपके साथ विदेश जा रहा है, तो उसके दूसरे पैरेंट (जिसके पास पेरेंटल रिस्पॉन्सिबिलिटी है) की लिखित परमिशन लेना जरूरी है। बिना अनुमति बच्चे को बाहर ले जाना चाइल्ड एबडक्शन (अपहरण) माना जा सकता है, जो एक गंभीर अपराध है।
कंसेंट लेटर (अनुमति पत्र)- नॉन-ट्रैवलिंग पेरेंट का साइन किया हुआ लेटर जिसमें उनकी अनुमति, कॉन्टैक्ट डीटेल और आपकी हॉलीडे डिटेल (स्टे, डेस्टिनेशन) लिखी हो। अगर बच्चे का सरनेम आपसे अलग है तो लेटर में इसका कारण भी बताया जाए।
बर्थ या अडॉप्शन सर्टिफिकेट- पासपोर्ट के साथ-साथ बच्चे का जन्म या गोद लेने का सर्टिफिकेट भी रखें। ये आपके और बच्चे के रिश्ते का सबूत होता है।
डाइवोर्स या मैरिज सर्टिफिकेट- अगर आपके और बच्चे का सरनेम अलग है (तलाक या रीमैरेज की वजह से), तो ये सर्टिफिकेट साथ रखें।
कोर्ट ऑर्डर (अगर हो)- अगर दूसरे पेरेंट ने अनुमति नहीं दी है, तो कोर्ट से परमिशन लेकर सील्ड कॉपी जरूर साथ रखें। बॉर्डर पर लीगल प्रूफ मांगा जा सकता है।
कंट्री की एडल्ट एज चेक करें- हर देश में एडल्ट एज अलग होती है। जैसे कुछ कनाडियन जगहों पर 19 साल की उम्र तक डॉक्यूमेंट चाहिए।
पासपोर्ट - पासपोर्ट तीन से छह महीने तक वैध होना चाहिए (कंट्री के हिसाब से)। जैसे दुबई, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया में एंट्री डेट से 6 महीने तक वैध होना जरूरी है।
तलाकशुदा या अलग रह रहे पैरेंट्स अगर बच्चों के साथ विदेश ट्रैवल कर रहे हैं तो ये डॉक्यूमेंट्स जरूर रखें। वरना छुट्टियां खराब होने के साथ-साथ लीगल मुसीबत भी खड़ी हो सकती है। इसलिए विदेश यात्रा के पहले इन 6 ड्रॉक्यूमेंट को अपने पास जरूर रखें।
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।