
गणपति विसर्जन में मुंबई गए हैं, तो वहां पर एक दिन रुक कर मुंबई के आसखास के फेमस प्लेस एक्सप्लोर कर सकते हैं। मुंबई में ऐसे बहुत प्लेस हैं, जहां आपको घूमने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। कम समय में मुंबई के फेमस प्लेस घूमकर आप जिंदगी भर के लिए हसीन यादें संजो कर रख सकते हैं। जानिए कम समय में मुंबई के किन प्लेस को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
अगर आप मुंबई गणपति विसर्जन के लिए गए हैं, तो वहां पर एक दिन रुक कर मुंबई के फेमस प्लेस एक्सप्लोर कर सकते हैं। इनमें से एक बेहद खास है एलिफेंटा की गुफाएं। एलिफेंटा की गुफाओं में आपको हिंदू भगवान शिव की त्रिमूर्ति सहित अन्य मूर्तियां भी मिल जाएंगी। गुफा में मूर्तियों का संग्रह है जिसमें शिव भगवान के अलावा योगेश्वर, अर्धनारीश्वर, कार्तिकेय, गणेश भगवान की मूर्ति भी उपस्थित है। आप गेटवे ऑफ इंडिय से 3 से 4 घंटे में इस स्थान को घूम सकते हैं।
ग्रांट रोड स्टेशन से थोड़ी दूरी पर स्थित चोर बाजार मुंबई की फेमस बाजारों में से एक है। यहां आपको मोबाइल से लेकर कपड़े, जूते सहित कई सामान मिल जाएंगे। इस बाजार में देश भर से लोग घूमने आते हैं। अब यह एक फोटो टूरिस्ट प्लेस बन चुका है। चोर बाजार की स्थापना 1950 में हुई थी और यह अंग्रेजो के जमाने से लोगों का पसंदीदा रहा है। आपको यहां पर हर दशक के सामान जैसे कि फोन, मूर्तियां, कैमरा, फिल्म केसेट आसानी से मिल जाएंगे। यह बाजार सुबह से लेकर शाम तक खुली रहती है।
और पढ़ें: सफर में नहीं टूटेंगे आपके गैजेट्स, जानें स्मार्ट पैकिंग के 5 फॉर्मूला
अगर आपके पास शाम को थोड़ा समय बच जाता है, तो आप मरीन ड्राइव घूम सकते हैं। मरीन ड्राइव को क्वीन नेकलेस के नाम से भी जाना जाता है। रात में जगमगाती अरब सागर के किनारे की स्ट्रीट लाइट दिल को छू जाती है। यहां पर आपको 3.6 किलो में हाफ सर्कल आकार का दृश्य देखने को मिलेगा, जो बेहद खूबसूरत है। अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो मरीन ड्राइव के आसपास आपको खाने के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। समुद्री लहरों और ठंडी हवा का मजा लेने के लिए इस स्थान पर जरूर जाएं।
और पढ़ें: Weekend Getawsys: नोएडा के इन 5 जगहों पर फैमिली फ्रेंड के साथ करें एन्जॉय