Weekend Getawsys: नोएडा के इन 5 जगहों पर फैमिली फ्रेंड के साथ करें एन्जॉय

Published : Sep 06, 2025, 04:02 PM IST
Weekend Getawsy

सार

Noida Tourist Spots: ओखला बर्ड सेंचुरी और बोटैनिकल गार्डन जैसी जगहें, नोएडा के वीकेंड को स्पेशल बनाती हैं। बच्चों के लिए KidZania, मस्ती के लिए Garden Galleria और हुनर हाट में ट्रेडिशनल वाइब मिलती है। प्रकृति, गेमिंग और कला सब कुछ एक ही शहर में।

Weekend getaways in Noida 2025: नोएडा सिर्फ आईटी हब और शॉपिंग मॉल्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां घूमने-फिरने और एन्जॉय करने के लिए कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। अगर आप वीकेंड पर परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का सोच रहे हैं, तो नोएडा की ये टॉप 5 डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं। यहां आपको प्रकृति की खूबसूरती, एडवेंचर, शॉपिंग और एंटरटेनमेंट ऑल इन वन मिल जाएंगे।

ओखला पक्षी अभयारण्य कहां है?

प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर आपको कई तरह के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। कालिंदी कुंज-नोएडा एक्सप्रेसवे के एंट्री गेट पर स्थित यह अभयारण्य शहर की भीड़-भाड़ से दूर सुकून देता है। यहां से आप यमुना का भी आनंद ले सकते हैं।

बोटैनिकल गार्डन की खासियत

अगर आप हरे-भरे पेड़-पौधों और रंग-बिरंगे फूलों को देखना पसंद करते हैं, तो बोटैनिकल गार्डन आपके लिए परफेक्ट जगह है। यहां आपको तरह-तरह की प्लांट स्पीशीज और लेबल लगे पौधे देखने को मिलेंगे। यह बच्चों के लिए भी एजुकेशनल टूर जैसा है।

गार्डन गैलेरिया मॉल कहां पर स्थित है?

दोस्तों के साथ पार्टी और मस्ती करनी है, तो यह मॉल बेस्ट है। यहां आपको एक से बढ़कर एक रेस्टोरेंट और क्लब्स मिलेंगे। खासकर फ्राइडे नाइट या थर्सडे नाइट के लाइव कॉन्सर्ट यहां का मजा दोगुना कर देते हैं।

और पढ़ें: नीला ही नहीं इन रंगों में भी बनते हैं भारतीय पासपोर्ट, जानें क्या है इनका मतलब?

किड्जानिया किसके लिए जाना जाता है

बच्चों के लिए ये जगह बेहद खास है। यहां उन्हें रोल-प्ले के जरिए अलग-अलग प्रोफेशन और एक्टिविटीज़ का मजा लेने का मौका मिलता है। यहां बच्चों के लिए 100 से ज्यादा एक्टिविटीज हैं। फैमिली आउटिंग के लिए किड्जानिया बेस्ट ऑप्शन है।

हुनर हाट की खूबसूरती क्या है?

अगर आपको इंडियन आर्ट, क्राफ्ट और ट्रेडिशनल खाने का शौक है, तो हुनर हाट जरूर घूमने जाएं। यहां आपको देश के अलग-अलग राज्यों की झलक एक ही जगह पर देखने को मिलती है। यहां पर आपको खाने की भी कई चीजें मिल जाएंगीं। इस हाट में फेस्टिवल में गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: सफर में नहीं टूटेंगे आपके गैजेट्स, जानें स्मार्ट पैकिंग के 5 फॉर्मूला

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

New Year Trip Idea: दिल्ली से 300km की दूरी पर है ये 7 जन्नत जैसी जगहें, दिसंबर में घूमने का बना लें प्लान
2025 में भारतीयों की सबसे पसंदीदा 10 इंटरनेशनल ट्रिप