Baby Travel Accessories: 2 मंथ का बेबी भी आराम से करेगा ट्रेवल, साथ में रखें 4 जरूरी बेबी ट्रेवल एक्सेसरीज

Published : May 27, 2026, 05:15 PM IST
Baby Travel Accessories

सार

Newborn Travel Essentials: ट्रेवल में न्यू बॉर्न बेबी को आराम से कैसे कैरी करें? सफर के दौरान कौन सी बेबी एक्सेसरीज सबसे ज्यादा जरूरी हैं? बेबी कैरियर और स्ट्रोलर में कौन सा ज्यादा आरामदायक है?

अगर बच्चे की उम्र 2 से 3 महीने की है और आप हवाई जहाज से यात्रा करने का सोच रही हैं, तो आपको कुछ जरूरी एक्सेसरीज की जरूरत पड़ेगी। बेबी एक्सेसरीज की मदद से न सिर्फ आप आसानी से ट्रेवल कर पाएंगी बल्कि बच्चों को भी बेहद आरामदायक महसूस होगा। तो आइए जानते हैं कि बेबी कैरियर से लेकर स्ट्रॉलर तक ट्रैवल में किन-चीजों को रखना चाहिए।

ट्रेवलिंग में बेबी कैरियर का करें इस्तेमाल

ट्रेवलिंग के दौरान बच्चे को सीने से लगा कर कंफर्टेबल फील कराना चाहते हैं, तो ट्रैवलिंग के दौरान बेबी कैरियर सबसे अच्छा ऑप्शन है। ऐसे में न सिर्फ आपके हाथ फ्री रहेंगे बल्कि बच्चा भी आरामदायक महसूस करेगा। ट्रैवल शॉपिंग या फिर एयरपोर्ट पर बेबी कैरियर की मदद से बिना परेशानी के आप चल सकते हैं। 

बेबी रैप स्लिंग

सॉफ्ट कपड़े से बना स्लिंग छोटे बच्चों के कैरी करने के लिए बेहद कंफर्टेबल होता है। अगर बच्चे को पकड़ने में अक्सर कंधे में दर्द होता है, ट्रेवलिंग के दौरान ये बढ़ जाएगा। बेबी रैप स्लिंग का इस्तेमाल करके आप बेबी के साथ ट्रेवल को आसान बना सकती हैं। 

और पढ़ें: Air India का बड़ा बदलाव क्या है? Maharaja Club अब Air India Express फ्लाइट्स पर कैसे काम करेगा?

बेबी नेक सपोर्ट पिलो

फ्लाइट में बच्चे के सिर और गर्दन को सपोर्ट देने के लिए सॉफ्ट नेक पिलो को ट्रेवल बैग में ले जाना बिल्कुल न भूलें। ये न सिर्फ बच्चे को फ्लाइट या ट्रेन में आरामदायक फील कराएगा बल्कि बच्चे का पहला ट्रेवल यादगार बन जाएगा। 

ट्रेवल में लें जाएं नर्सिंग पिलो

ट्रेवल के दौरान फीडिंग कराना एक बड़ा टास्क होता है क्योंकि बच्चे के साथ मां भी कंफर्टेबल फील नहीं करती है। ऐसे में नर्सिंग पिलो की मदद से बच्चे को सपोर्ट मिलता है और मां की पीठ व हाथों पर प्रेशर भी कम पड़ता है।

और पढ़ें: Foldable Chair Design: लंबी ट्रैवल जर्नी में नहीं होगी थकान, ये 5 फोल्डेबल चेयर बना देंगी सफर को सुपर कंफर्टेबल

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Travel Backpack for Women : ट्रैवल बैगपैक मीडियम साइज, कम बजट में ज्यादा स्पेस वाले 6 डिजाइन
Amarnath Yatra: सबसे ज्यादा कहां खर्च होता है पैसा? जानें कितना कैश ले जाना जरूरी