गर्मियों की छुट्टियों में नॉर्थ ईस्ट की इन जगहों को करें एक्सप्लोर, यादगार होगा या टूर

Published : Apr 11, 2025, 10:59 PM ISTUpdated : Apr 11, 2025, 11:01 PM IST
Gangtok

सार

Best Place in North East: गर्मियों की छुट्टियों के लिए नॉर्थ ईस्ट है बेस्ट! गंगटोक, शिलांग, तवांग, जोरहाट और आइजोल में प्रकृति और संस्कृति का आनंद लें।

Summer Vacations Tour: गर्मियों का मौसम आते ही स्कूल की छुट्टियां, ऑफिस की छुट्टियां और घूमने-फिरने की प्लानिंग शुरू हो जाती है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि यह गर्मियां कुछ खास और यादगार रहें। भीड़-भाड़, ट्रैफिक और शोर-शराबे से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर समय बिताना चाहिए। अगर आप भी ऐसी जगह की तलाश में हैं तो भारत का नॉर्थ ईस्ट आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है।

नॉर्थ ईस्ट भारत का वो हिस्सा है जिसे अक्सर हिडन पैराडाइज कहा जाता है। यानी एक छिपा हुआ स्वर्ग। यहां की हरियाली, पहाड़, झरने, बादलों से घिरी घाटियां, स्थानीय संस्कृति और शांत वातावरण दिल को छू लेने वाला है। अगर आप किसी नई जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन जगहें लेकर आए हैं।

1. गंगटोक (Gangtok)

गंगटोक अपनी शांत घाटियों, तिब्बती संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां आप त्सोंगमो झील, नाथुला दर्रा, रूपवे के जरिए हरे-भरे पहाड़ों को देख सकते हैं। अगर आप यहां आते हैं तो याक की सवारी, स्थानीय बाजारों से शॉपिंग, मठों में ध्यान लगाकर एक अलग अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

2. शिलांग (Shillong)

बादलों से घिरा शिलांग अपने झरनों, घाटियों और संगीत संस्कृति के लिए मशहूर है। यहां उमियम झील, एलीफेंट फॉल्स, शिलांग पीक देखने लायक हैं। अगर आप यहां जाएं तो स्थानीय बैंड का लाइव म्यूजिक सुनें, स्थानीय खाना चखें और सुकून भरे पल बिताएं।

3. तवांग (Tawang)

तवांग एक बेहद खूबसूरत जगह है जो गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए एकदम सही है। बर्फीली चोटियों, मठों और नीले आसमान के बीच बसा यह छोटा सा शहर मन को सुकून देता है। यहां आप तवांग मठ (भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ), बुम ला दर्रा देख सकते हैं। आप मेडिटेशन और हाइकिंग भी कर सकते हैं।

 

 

4. जोरहाट (Jorhat)

यहां का शांत माहौल, हरियाली और इतिहास इसे यात्रियों के लिए खास बनाता है। अगर आप भी इतिहास में रुचि रखते हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम सही है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली द्वीप है। यहां खूबसूरत चाय के बागान भी हैं। अगर आप यहां आएं तो बोटिंग का मजा लें। स्थानीय हस्तशिल्प देखें और चाय के बागानों की सैर करें।

5. आइजोल (Aizawl)

यहां की पहाड़ी गलियों और शांत वातावरण में समय बिताना एक थेरेपी की तरह लगता है। यहाँ घूमने के लिए डर्टलैंग हिल्स, मिज़ोरम स्टेट म्यूज़ियम, रीक विलेज हैं। यहां के स्थानीय पारंपरिक नृत्य का आनंद लें और गांव की सादगी का अनुभव करें।

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Goa Monsoon Travel: बारिश में गोवा घूमने का प्लान? ये 10 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
16 पासपोर्ट-245 देश...इस भारतीय घुमक्कड़ का वीडियो देख हैरान है इंटरनेट