Govardhan Puja: यहां होती है भव्य गोवर्धन पूजा, हर साल उमड़ती है लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

Published : Oct 22, 2025, 11:57 AM IST
Where to celebrate Govardhan Puja in India

सार

Top 5 Govardhan Puja Destinations India: गोवर्धन पूजा दिवाली के बाद वाले दिन पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे, जहां गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा का भव्य आयोजन होता है।

Best Destinations For Govardhan Puja: दीपावली के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा न सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण की लीला को समर्पित है, बल्कि यह धरती माता, प्रकृति और अन्न की महिमा का भव्य उत्सव भी है। दिवाली की तरह यह पर्व भी पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा को याद करते हुए अन्नकूट प्रसाद बनाते हैं और गोवर्धन पर्वत का प्रतीक रूप मिट्टी या गाय के गोबर से तैयार करते हैं। देशभर में यह पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाता है, लेकिन कुछ स्थान ऐसे हैं जहां इसकी भव्यता अद्वितीय और देखने लायक होती है और हर साल इसे देखने के लिए लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। चलिए भारत के उन जगहों के बारे में जानते हैं, जहां गोवर्धन पूजा की भव्यता देखने लायक होती है।

मथुरा-वृंदावन

गोवर्धन पूजा की बात हो और मथुरा-वृंदावन का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं। यहां गोवर्धन पर्वत को स्वयं भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप माना जाता है। गोवर्धन परिक्रमा, जो लगभग 21 किलोमीटर लंबी है, इस दिन लाखों भक्त पैदल परिक्रमा करते हैं। मंदिरों में अन्नकूट दर्शन, भोग और संकीर्तन के आयोजन पूरे ब्रज क्षेत्र को भक्तिमय बना देता है।

इसे भी पढ़ें- Govardhan Puja 2025: कब करें गोवर्धन पूजा, 21 या 22 अक्टूबर? जानें पूजा विधि और मुहूर्त

नाथद्वारा (राजस्थान)

राजस्थान का नाथद्वारा शहर गोवर्धन पूजा के अवसर पर आध्यात्मिक तीर्थ बन जाता है। यहां स्थित श्रीनाथजी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग (छप्पन भोग) अर्पित किए जाते हैं। अन्नकूट दर्शन के लिए मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं, और पूरा शहर गोवर्धन पूजा के लिए सजा हुआ और भव्य लगता है।  

गिरिराज पर्वत (गोवर्धन, उत्तर प्रदेश)

गोवर्धन पर्वत का वास्तविक स्थान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित गिरिराज पर्वत है। यहां की परिक्रमा को "सात कोस परिक्रमा" कहा जाता है। हर साल गोवर्धन पूजा के अवसर पर लाखों भक्त परिक्रमा करने आते हैं और भगवान के 56 भोग एवं अन्नकूट पूजा में शामिल होकर प्रसाद पाते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन यहां का हर गली दीपों से जगमगाता है, और भक्त श्रद्धा से गाय, गोवर्धन और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा एवं आराधना करते हैं।

इसे भी पढ़ें- Govardhan Design: गोवर्धन बनाने की आसान विधि और सुंदर डिजाइन देखें

द्वारका (गुजरात)

गुजरात की द्वारका नगरी में गोवर्धन पूजा का त्योहार बहुत ही शाही और पारंपरिक तरीके मनाया जाता है। यहां के राजा द्वारकाधीश मंदिर में विशेष अन्नकूट दर्शन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत, गरबा और दीपमालाओं से गोवर्धन पूजा का वातावरण अद्भुत एवं दिव्य लगता है, मानो द्वारका के राजा स्वयं श्रीकृष्ण प्रसाद पा रहे हों।।

पुरी (ओडिशा)

ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर, पुरी में भी गोवर्धन पूजा के दिन ‘अन्नकूट महोत्सव’ मनाया जाता है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को इस दिन सैकड़ों प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं। पुरी में इस दिन अन्नकूट भोग पाना किसी दुर्लभ संयोग से कम नहीं। वृंदावन के गोवर्धन पूजा की तरह ही ओडिशा के पुरी में भी भगवान श्री कृष्ण  को समर्पित यह गोवर्धन पूजा, 56 भोग और अन्नकूट का त्योहार मनाया जाता है।

 

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Travel Gadgets: बैग में जरूर रखें 5 स्मार्ट ट्रैवल गैजेट्स, हॉलिडे ट्रिप बनेगी टेंशन फ्री
Goa Monsoon Travel: बारिश में गोवा घूमने का प्लान? ये 10 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार