Halloween Travel Destinations: हैलोवीन ट्रैवल के लिए भारत की 8 डरावनी जगहें, जहां रौंगटे खड़े हो जाएंगे

Published : Oct 26, 2025, 09:44 PM IST
हैलोवीन ट्रैवल के लिए डरावनी लोकेशन

सार

Halloween Destinations Travel Spots in india: हैलोवीन सीजन में थोड़ा एडवेंचर और मिस्ट्री जोड़ना चाहती हैं, तो इन ट्रैवल लोकेशन को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। ये इंडिया की सबसे डरावनी जगहें हैं। 

भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि रहस्यमयी और डरावनी कहानियों के लिए भी सबसे पॉपुलर हैं। अगर आप एडवेंचर और रहस्य में रुचि रखते हैं, तो इस हैलोवीन सीजन में थोड़ा एडवेंचर और मिस्ट्री ऐड करें। यहां हम आपके लिए इंडिया की 8 सबसे डरावनी जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं जो हैलोवीन ट्रैवल के लिए परफेक्ट हैं। इन जगहों की वाइब और माहौल इतना अलग है कि छुट्टी के दिन के लिए भी ये यादगार बन सकते हैं।

राजस्थान का भानगढ़ किला (Bhangarh Fort)

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित Bhangarh Fort को भारत का सबसे भूतिया किला माना जाता है। यह किला अरावली पर्वत सीरीज के किनारे स्थित है और इसके खंडहरों में रात के समय अजीब आवाजें और रहस्यमयी घटनाओं की कहानियां फेमल हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस किले में रात के समय प्रवेश करना मना है।

और पढ़ें -   छठ पर नहीं जा पाए बिहार? Delhi-Ncr के इन 5 घाटों में देंखें पूजा की भव्यता

दिल्ली की अग्रसेन की बावड़ी (Agrasen ki Baoli)

दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास स्थित Agrasen ki Baoli एक प्राचीन बावली है, जिसे अपनी रहस्यमयी और डरावनी कहानियों के लिए जाना जाता है। यह संरचना अपनी वास्तुकला और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन इसके बारे में कई रहस्यमयी कहानियां भी फेमस हैं।

राजस्थान में जाएं कुलधरा विलेज (Kuldhara Village)

जैसलमेर के पास स्थित Kuldhara Village एक सुनसान और वीरान गांव है, जिसे लेकर कई रहस्यमयी कहानियां प्रचलित हैं। कहा जाता है कि इस गांव के लोग एक रात में इसे छोड़कर चले गए थे और इसके बाद से यह वीरान पड़ा है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, इस गांव में रात के समय अजीब घटनाएं घटती हैं।

और पढ़ें -  धर्मशाला स्टे के लिए 5 ट्रिक्स, जो ट्रिप को बनाएगी Insta-Worthy

 

गुजरात का डुमास बीच (Dumas Beach)

गुजरात के सूरत जिले में स्थित Dumas Beach एक काले बालू वाला समुद्र तट है, जिसे लेकर कई डरावनी कहानियां प्रचलित हैं। कहा जाता है कि यहां रात के समय अजीब आवाजें सुनाई देती हैं और कुछ लोग यहां पर अदृश्य शक्तियों का अहसास करते हैं।

असम के जतिंगा गांव जाएं (Jatinga Village)

असम के Jatinga गांव को लेकर एक अजीब घटना प्रचलित है, जिसमें हर साल मानसून के दौरान सैकड़ों पक्षी रहस्यमय तरीके से मर जाते हैं। स्थानीय लोग इसे एक रहस्यमयी घटना मानते हैं, और इसके पीछे की असल वजह आज तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुणे का शनिवार वाड़ा किला (Shaniwar Wada Fort)

पुणे के Shaniwar Wada Fort को लेकर एक डरावनी कहानी फेमस है, जिसमें कहा जाता है कि यहां एक युवा राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। स्थानीय मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा की रातों में उनकी आत्मा की चीखें सुनाई देती हैं।

पश्चिम बंगाल के कुरसेओंग में डॉव हिल (Dow Hill)

पश्चिम बंगाल के कुरसेओंग में स्थित Dow Hill एक हिल स्टेशन है, जिसे लेकर कई डरावनी कहानियां प्रचलित हैं। कहा जाता है कि यहां के स्कूलों में खाली गलियारों में अजीब आवाजें सुनाई देती हैं और कुछ लोग यहां पर अदृश्य शक्तियों का अहसास करते हैं।

हैदराबाद का रामोजी फिल्म सिटी (Ramoji Film City)

हैदराबाद के Ramoji Film City को लेकर भी कुछ डरावनी कहानियां प्रचलित हैं। कहा जाता है कि यहां के सेटों में अजीब घटनाएं घटती हैं और कुछ लोग यहां पर अदृश्य शक्तियों का अहसास करते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

भारत के इन 4 जगहों को 2025 में किया गया सबसे ज्यादा गूगल सर्च
एक डेस्टिनेशन, चार एक्सपीरियंस, कर्नाटक के इस जगह मिलेगा अनोखा व्यू