Temples Along with Vaishno Devi: वैष्णो देवी के दर्शन के बाद, कटरा के पास सिहाड़ बाबा, शिवखोड़ी, मानसर और हिमकोटि जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करें। ये जगहें प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व से भरपूर हैं।
Vaishno Devi: वैष्णो देवी माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए हर दिन लाखों लोग दूर-दूर से आते हैं। ज्यादातर लोग एक दिन माता रानी के दरबार में दर्शन करने के बाद अगले दिन ट्रेन से वापस चले जाते हैं। लेकिन जब आप दूर से यहां जा रहे हैं तो आप इन आस-पास की जगहों पर घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। अगर आप भी वैष्णो देवी जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप यहां के आस-पास की कई खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। यह जगह वैष्णो देवी से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
सिहाड़ बाबा कटरा से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह झरना जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित है। जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ धार्मिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। भीड़-भाड़ से दूर आपको यहां शांति से समय बिताने का मौका मिलेगा। पहले लोग यहां झरने के नीचे स्नान करते थे, लेकिन आपदा के बाद लोगों को यहां झरने के नीचे स्नान करने से मना कर दिया जाता है।
जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में स्थित शिवखोड़ी भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध गुफा मंदिर है। यह एक लोकप्रिय धार्मिक पर्यटन स्थल है। यह कटरा से लगभग 80 किमी की दूरी पर स्थित है। इस पवित्र गुफा के अंदर 4 फीट ऊंचा शिवलिंग है। इस शिवलिंग पर हमेशा पवित्र जल की धारा गिरती रहती है। आप यहां दर्शन के लिए भी जा सकते हैं।
कटरा से मानसर की दूरी लगभग 32 किमी है। ऐसे में आप यहां भी जा सकते हैं। यह जगह जम्मू शहर से लगभग 37 किमी की दूरी पर घने जंगलों और पहाड़ों से घिरी हुई है। यह जगह घूमने के लिए काफी मशहूर है। यहां आप कई जगहों पर जा सकते हैं। यहां आप मानसर झील, सुरिनसर झील और सुरिनसर-मानसर वन्यजीव अभयारण्य देख सकते हैं। आप उमापति महादेव मंदिर के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं।
कटरा से हिमकोटि की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। यह बेहद खूबसूरत जगह है। इस घाटी का प्राकृतिक नजारा बेहद मनमोहक है। कृत्रिम तालाब यहां की मशहूर लोकप्रिय जगहों में से एक है। अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी खूबसूरत और शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।